Planet Earth 3 Review: कई सारे रहस्यों से पर्दा उठाती है प्लेनेट अर्थ 3, पढ़िए  सीरीज का रिव्यू  

Tue, Jul 30 , 2024, 12:31 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई. पृथ्वी पर ऐसी बहुत सारी ऐसी चीजें हैं, जिनसे आज तक इंसान अनजान (humans are unaware of) है। कुछ ऐसे ही रहस्यों से पर्दा उठाती 'प्लेनेट अर्थ -3(Planet Earth 3)' जिसको देख कर आपको आनंद आएगा। प्लेनेट अर्थ -3 को सर डेविड एटनबरो (Sir David Attenborough) ने अपनी आवाज दी है। सीरीज के आठ एपिसोड में धरती के शानदार जीवों की कभी न देखी गई रोचक यात्रा को देखने का मौका मिलेगा।

सीरीज का पहला एपिसोड धरती के तटों के बारे में हैं, जिसमें आपको देखने को मिलेगी अचंभित करने वाली जानकारियां और शानदार दृश्य। इन जीवों के जीवन के संंघर्ष और उनके जीवन जीने की कला को बड़ी ही शानदार तरीके से दिखाया गया है। समुद्री सील हो या फिर फेमिंगो, समुद्री तट पर रहने वाले शेर हों या फिर हर साल अंडे देने के लिए समुद्र से बहार आने वाले कछुए इन सभी की अनोखी यात्रा इस सीरीज़ के पहले एपिसोड को देखने के बाद दर्शकों को आनंद आएगा।

सेकंड एपिसोड में समुद्र के रहस्यमय अनोखी (story of the mysterious) और अचंभित करने वाले जीवों की कहानी देख कर रोमांचित हुए बिना नहीं रह सकेंगे। हमारी धरती आज भी अज्ञात है क्योंकि पृथ्वी का ज्यादा हिस्सा पानी से घिरा हुआ है। आज भी ऐसे कई अनसुलझे राज है, जो सुलझाए नहीं गए हैं। समुद्री जीवन हमेशा से अनजान ही रहा है। हर साल हजारों नई प्रजातियां खोजी जाती है। जिनके बारे में पहले कभी पता ही नहीं था।इस सीरीज में आपको उड़ने वाली मछलियों के बारे में जानकर मिलेगी। थर्ड एपिसोड रेगिस्तान और घास के मैदान और वहां रह रहे जीवन और उनके जीवन चक्र के संघर्ष की शानदार तस्वीर पेश करता है। इस एपिसोड में दुनिया की सबसे बड़े पक्षी और उसके चूजे के मिलन को जिस तरह से फ़िल्माया गया है, वो आपको इमोशन से भर देगा। 

सीरीज को फिल्माने में लगभग पांच वर्ष का समय लगा है। इस श्रंखला को फिल्माने में जो मेहनत लगी है, वो साफ दिखाई देती है। प्लेनेट अर्थ 3 को देखकर हमारी धरती और उससे जुड़े कई रहस्यों से पर्दा उठेगा। सिनेमेटोग्राफी की बात करें तो काफी लाजवाब है। सीरीज का डायरेक्शन हो, बैकग्राउंड संगीत या फिर एडिटिंग सभी जगह पर बढ़िया काम किया गया है। सीरीज में अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है, जिसमें हल्के ड्रोन, हाई-स्पीड कैमरे और गहरे समुद्र में पनडुब्बी शामिल हैं।

फाइनल टेक - अगर दर्शक धरती के जीवों की बेहतरीन करने वाली दुनिया को देख कर रोमांचित होना चाहते हैं तो यह आपके लिए यह एक बढ़िया सीरीज साबित होगी। यह दर्शकों के लिए एक मस्ट वॉच सीरीज है और इस सीरीज को बिलकुल भी मिस न करें। हम इस सीरीज को 5 में से 4 स्टार देते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups