पीएम मोदी ने शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनु भाकर की तारीफ की, कहा- एक अविश्वसनीय उपलब्धि

Mon, Jul 29 , 2024, 03:48 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नई दिल्ली. भारत की मनु भाकर (Manu Bhaker) ने पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता। पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में यह भारत का पहला पदक है। मनु भाकर (Manu Bhaker) भारत के लिए ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली महिला निशानेबाज (first female shooter) हैं। मनु की इस सफलता के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भी फोन पर मनु की तारीफ की है।

मनु और प्रधानमंत्री मोदी के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बीच, मनु भाकर ने विश्व शूटिंग में अब तक दो टीम पदक जीते हैं। मनु भाकर ने शूटिंग वर्ल्ड कप (Shooting World Cup) में 9 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल जीते हैं। मनु भाकर ने राष्ट्रमंडल खेलों में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक भी जीता है।

स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने आज रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 साल का सूखा खत्म कर देश के लिए ओलंपिक खेलों (Olympic Games) में शूटिंग में पहला पदक दिला दिया। साथ ही मनु ने पेरिस ओलंपिक में देश के लिए पदक का खाता भी खोल दिया।

मनु के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, नेत प्रतिपक्ष राहुल गांधी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने उनके प्रदर्शन को एक अविश्वसनीय उपलब्धि करार दिया। 

पेरिस में खेले गए महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मनु भाकर तीसरे स्थान पर रहीं और इसी के साथ ही उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। मनु ने पेरिस ओलंपिक में देश के लिए पदक का खाता भी खोला।

साथ ही वह ओलंपिक में पदक जीतने वाली देश की पहली महिला निशानेबाज भी बन गईं। मनु ने 8 निशानेबाजों के फाइनल मुकाबले में 221.7 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। 

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups