Sana Saeed Look: 26 साल में इतनी बदल गई शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन बेटी अंजलि; बेहत अट्रैक्टिव है ट्रान्सफॉर्मेशन, आप भी रह जाएंगे हैरान !

Thu, Jul 11 , 2024, 12:40 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई. क्या आपको फिल्म 'कुछ कुछ होता है(Kuch Kuch Hota Hai)' में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की ऑनस्क्रीन बेटी अंजलि ( SRK Onscreen daughter Anjali) याद हैं? सना सईद (Sana Saeed) ने ये रोल निभाया था। अब वही सना 33 साल की हो गई हैं और उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया है।

करण जौहर (Karan Johar) द्वारा निर्देशित कुछ कुछ होता है आज भी कई लोगों की लोकप्रिय फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी और काफी सफल रही थी। इसमें शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थे।

इन तीनों कलाकारों के अलावा फिल्म में एक छोटी सी बच्ची ने दर्शकों का दिल जीत लिया। शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन बेटी का किरदार निभाने वाली सना सईद अब 33 साल की हो गई हैं। उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे!

पिछले साल सना ने अपने बॉयफ्रेंड से सगाई की थी। जनवरी 2023 में नए साल के मौके पर बॉयफ्रेंड ने सना को प्रपोज किया और वह मान गईं। सना पिछले कुछ महीनों से सबा वॉर्नर को डेट कर रही हैं। सबा एक हॉलीवुड साउंड डिजाइनर हैं। वह लॉस एंजिल्स में रहते हैं।

सना को पहली बार बतौर चाइल्ड एक्टर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में देखा गया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने 'हर दिल जो प्यार करेगा' और 'बादल' में बाल कलाकार के रूप में काम किया। 2012 में सना करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में सना सईद अपने हॉट लुक को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। 

सना फिलहाल एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। लेकिन वह कई टीवी शोज में गेस्ट आर्टिस्ट के तौर पर नजर आती हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups