मुंबई. अनंत अंबानी (Anant Ambani) की जल्द ही राधिका मर्चेंट से शादी होने वाली है. 5 जुलाई को संगीत सेरेमनी के बाद 8 जुलाई को हल्दी फंक्शन सेलिब्रेट किया गया. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं. अनंत और राधिका की हल्दी की रस्म यूं तो बेहद खास रही लेकिन सभी की नजरें राधिका के हल्दी लुक पर आकर टिक गई. दुल्हन का हल्दी लुक बेहद वायरल हो रहा है. राधिका ने हीरे-मोती नहीं बल्कि फूलों से बना दुपट्टा कैरी किया है. हल्दी की रस्मों में अक्सर ही दुल्हन फूलों के गहने जैसे हाथपट्टी, बालियां, मांग टीका और हार पहने दिखती है, लेकिन राधिका ने जूलरी ही नहीं बल्कि फूलों से बने दुपट्टे को अपने लुक का हिस्सा बनाया है. राधिका के हल्दी लुक को फैशन स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने स्टाइल किया है और राधिका ने अनामिका खन्ना का डिजाइनर लहंगा पहना है.

राधिका के इस दुप्ट्टे पर 1000 से ज्यादा तगर कलियां (Tagar Kalis) लगी हैं और तकरीबन 90 गेंदे के फूलों से दुपट्टे का बोर्डर तैयार किया गया है. दुल्हनिया के इस फ्लोरल जाल दुपट्टे और इयरिंग्स को फ्लोरल आर्ट्स की फाउंडर सृष्टि कपूर और उनकी टीम ने तैयार किया है.

राधिका की जूलरी भी फूलों से तैयार की गई है जिसमें वे टैसल स्ट्रिंग्स वाले इयरिंग्स, डबल नैकलेस, हाथ फूल और फूलों के कलीरे पहने नजर आईं. राधिका ने अपना लुक बेहद सिंपल और एलिगेंट लग रहा है जो उनके सादगीभरे अंदाज पर खूब फब रहा है.

शादी की रस्में और फंक्शन के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं. अनंत और राधिका की हल्दी की रस्म मुंबई में हुई जिसमें दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों ने शिरकत की.

वहीं, ए लिस्ट के बॉलीवुड स्टार्स जैसे सलमान खान, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, रनवीर सिंह और अनन्या पांडे भी इन रस्मों में शामिल होते दिखे.

अब हल्दी सेरेमनी से होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट की फोटोज सामने आई हैं. उन्होंने हल्दी में करोड़ों की ज्वेलरी छोड़ एक सुंदर फूलों वाला दुपट्टा पहना था जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. इस फंक्शन की कई इनसाइड फोटोज सामने आईं, जिसमें सेलिब्रिटीज ने खूब हल्दी का लुत्फ उठाया। अब होने वाली दुल्हन का लुक भी सामने आ गया है.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 10 , 2024, 02:40 AM