Government big decision: आपकी रसोई में बर्तनों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, दिया नया ऑर्डर

Fri, Jul 05 , 2024, 09:18 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

दिल्ली। हम अपनी रसोई (kitchen) में रोजाना इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को लेकर सरकार ने एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। सरकार ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। यह ऑर्डर स्टील और एल्युमीनियम (Order steel and aluminum) के बर्तनों के लिए है। भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards) ने उत्पाद की सुरक्षा और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया है।

सरकार के इस आदेश के बाद स्टेनलेस स्टील और एल्यूमीनियम के बर्तनों के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप होना अनिवार्य होगा। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत डीपीआईआईटी ने 14 मार्च को गुणवत्ता नियंत्रण आदेश जारी किया। इस आदेश के मुताबिक अब रसोई के बर्तनों पर आईएसआई मार्क अनिवार्य कर दिया गया है।

यदि ISI मार्क न हो तो क्या होगा?
BIS ने भारतीय मानक संस्थान (ISI) लोगो विकसित किया है। इसका काम उत्पाद की गुणवत्ता और सुरक्षा बनाए रखना है। बीआईएस के मुताबिक, नए सरकारी आदेश में मानक चिह्न के बिना किसी भी स्टेनलेस स्टील या एल्यूमीनियम बर्तन के निर्माण, आयात, बिक्री, वितरण, भंडारण या बिक्री प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

बयान में कहा गया है कि अगर सरकारी आदेश का पालन नहीं किया गया तो जुर्माना लगाया जाएगा। यह निर्णय बीआईएस द्वारा रसोई के बर्तनों के लिए हाल ही में तैयार किए गए मानकों के अनुसार लिया गया है। बीआईएस मानकों के अनुसार, स्टेनलेस स्टील के लिए आईएस 14756:2022 और एल्युमीनियम के बर्तनों के लिए आईएस 1660:2024 निर्धारित किया गया है।

हम जो खाते-पीते हैं उसका हमारे स्वास्थ्य पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। खाना बनाने के लिए सही बर्तनों का चयन भी बहुत जरूरी है। इसमें थोड़ी सी भी लापरवाही हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। आईसीएमआर ने भी कुछ दिन पहले अपनी गाइडलाइंस में सही कुकवेयर के बारे में जानकारी दी है।

इन दिशानिर्देशों के अनुसार, मिट्टी के बर्तन, धातु और स्टेनलेस स्टील के कुकवेयर, ग्रेनाइट के बर्तन खाना पकाने के लिए सबसे सुरक्षित हैं। ग्रेनाइट कुकवेयर को पारंपरिक नॉन-स्टिक कुकवेयर की तुलना में अधिक सुरक्षित और टिकाऊ माना जाता है। इसके अलावा, टेफ्लॉन कोटिंग वाले नॉन-स्टिक पैन का उपयोग करना भी ठीक है। ये बर्तन कम वसा वाले भोजन पकाने के लिए उपयोगी हैं; लेकिन खाना पकाने के दौरान, जहरीले धुएं से बचने के लिए उन्हें ज़्यादा गरम नहीं करना चाहिए ।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups