Health Benefits of Jaggery: मीठा-मीठा गुड़ खाने (Sweet-sweet jaggery) में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही आयुर्वेदिक औषधि (Ayurvedic medicine) के रूप में भी काम करता है। ये तो सभी जानते हैं कि गुड़ खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लोग अलग-अलग तरीकों से गुड़ को अपने आहार में शामिल करते हैं। कोई सोने से पहले दूध के साथ गुड़ खाता है तो कोई गुड़ की चाय (drink jaggery tea) पीता है। लेकिन, सुबह खाली पेट गुड़ का सेवन करने से इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। रोज सुबह गुड़ का एक छोटा टुकड़ा (piece of jaggery) खाने से आपकी सेहत को आश्चर्यजनक फायदे होते हैं। आइए जानते हैं सुबह गुड़ खाने के फायदे…
पेट के लिए फायदेमंद
गुड़ पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट गुड़ खाकर पानी पीने से पेट की समस्याएं दूर होंगी और पाचन क्रिया मजबूत होगी। अगर किसी को कब्ज या एसिडिटी की समस्या है तो सुबह खाली पेट गुड़ खाने से काफी राहत मिलेगी। गुड़ में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। खाली पेट गुड़ खाने से पेट में पाचन एंजाइम सक्रिय हो जाते हैं। जिससे कब्ज और एसिडिटी की समस्या दूर हो जाती है और पेट साफ रहता है।
आयरन की कमी की पूर्ति
गुड़ में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। रोजाना सुबह खाली पेट गुड़ खाने और पानी पीने से शरीर में खून साफ होता है और आयरन की कमी दूर होती है। वहीं, गुड़ खाने से शरीर में खून की कमी की समस्या भी दूर हो जाती है। गुड़ में कार्बोहाइड्रेट भी होता है, जो शरीर को भरपूर ऊर्जा प्रदान करता है और व्यक्ति को पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखता है। अगर आप दिन भर थके हुए हैं तो गुड़ खाने से यह समस्या भी दूर हो जाती है।
ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहेगा
ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी सुबह खाली पेट गुड़ खाना चाहिए और इसके साथ पानी भी पीना चाहिए। सुबह खाली पेट गुड़ खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसमें पोटेशियम और सोडियम होता है, जो शरीर की अम्लीय सामग्री को कम करता है और लाल रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ बनाता है।
इम्यून सिस्टम मजबूत होगा
सुबह खाली पेट गुड़ खाने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। गुड़ विटामिन सी, बी6 और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है। गुड़ इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में भी काम करता है।
वजन नियंत्रण में रहेगा
अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो गुड़ इसमें भी आपकी मदद कर सकता है। गुड़ में मौजूद पोटैशियम शरीर का वजन कम करने में मदद करता है। नियमित रूप से सुबह खाली पेट गुड़ खाने और पानी पीने से शरीर के बढ़े हुए वजन को भी आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jul 05 , 2024, 02:18 AM