Budh Pradosh 2024 : आज सुनहरा मौका! बुध प्रदोष के दिन इन चीजों का दान शुभ होता है

Wed, Jul 03 , 2024, 10:33 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

 Budh Pradosh 2024. हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और भगवान शंकर (Lord Shankar) की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। यदि प्रदोष तिथि बुधवार के दिन आती है तो इसे बुध प्रदोष कहा जाता है। इस खास दिन पर जो व्यक्ति महादेव और माता पार्वती (Hadev and Mata Parvati) की पूजा (Puja) करता है उसे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है और सौभाग्य भी बढ़ता है। बुध प्रदोष व्रत के दिन कुछ चीजों का दान करना विशेष लाभकारी रहेगा। प्रदोष दिवस पर क्या दान करें? आइए जानते हैं ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से।

वस्त्र दान करें - ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति बुध प्रदोष के दिन वस्त्र दान करता है, उसके जीवन में सौभाग्य आता है। साथ ही घर में किसी को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी हो तो वह भी दूर हो जाती है।

पौधे दान करें - अगर ग्रह दोष आपको परेशान कर रहे हैं तो आपको इस दिन पौधा दान करना चाहिए। इससे जीवन में खुशहाली आती है और ग्रह दोष दूर होते हैं।

अन्नदान - बुध प्रदोष के दिन अन्न दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन जरूरतमंदों को भोजन दान करने वाले व्यक्ति के घर में कभी दरिद्रता नहीं आती और वह अन्न-धान्य से भरा रहता है। जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह भी दूर हो जाती है। बुध प्रदोष के दिन चावल, गेहूं, दालें, घी, शहद, फल, मिठाई का दान करना चाहिए।

जलदान- बुध प्रदोष व्रत के दिन जलदान करने से अकाल मृत्यु नहीं होती है। इसके अलावा ऐसे व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

सफेद मिठाई का दान - शंकर जी को सफेद मिठाई का भोग लगाकर जरूरतमंदों को दान करने से भक्त को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति को जीवन में धन की कमी महसूस नहीं होती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups