Monsoon Health Tips: भारत के ज्यादातर राज्यों में मॉनसून आ चुका है। मानसून के आने से ना सिर्फ गर्मी से राहत मिलती है बल्कि इस मौसम में डेंगू, मलेरिया, सर्दी, फ्लू जैसी कई बीमारियां भी आती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ हमेशा मानसून के दौरान घर को साफ-सुथरा रखने और खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हैं। इस मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना जरूरी है। मॉनसून के दौरान सबसे ज्यादा संक्रमण बाहरी भोजन, तैलीय भोजन से फैलता है। ऐसे में बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। आज की इस खबर में हम आपको ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे मुख्य रूप से मानसून के दौरान परहेज करना चाहिए।
पत्तीदार शाक भाजी
मानसून के दौरान पत्तागोभी, पत्तेदार सब्जियां, पालक और हरी सब्जियां नहीं खानी चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसून के दौरान बैक्टीरियल और फंगल संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है। पत्तेदार सब्जियों में कीड़े तेजी से पनपते हैं। मानसून के दौरान इन्हें खाने से पेट खराब हो सकता है, इसलिए मानसून के दौरान ऐसी सब्जियों से दूर रहें।
तली हुई मसालेदार चीजें
मानसून के दौरान तले-भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करें। इस प्रकार के भोजन से शरीर में वसा और पित्त बढ़ता है जो शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है। इसलिए पकौड़े, समोसे या तले हुए खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए क्योंकि ये दस्त और अपच का कारण बन सकते हैं।
मशरूम
डॉक्टरों का कहना है कि मानसून के दौरान मशरूम के सेवन से भी बचना चाहिए। सीधे मिट्टी में उगने वाले मशरूम संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं।
दही
मानसून के दौरान दही जैसे डेयरी उत्पादों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि दही में भी बैक्टीरिया होते हैं जो इस मौसम में स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं।
समुद्री भोजन
मानसून के दौरान मछली या झींगा जैसे समुद्री भोजन खाने से बचें। क्योंकि यह मौसम समुद्री जीवन का प्रजनन काल होता है। यही कारण है कि इस मौसम में मछली खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है।
मांसाहारी
मानसून के दौरान हमारा पाचन तंत्र बहुत कमजोर हो जाता है, जिससे भारी भोजन पचाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इस मौसम में मांस से परहेज करें. ऐसे में हाई फैट या रेड मीट खाने से भी बचना चाहिए.
सलाद
यहां तक कि सेहत के लिए फायदेमंद कहे जाने वाले सलाद भी इस मौसम में नहीं खाना चाहिए. मानसून के दौरान सलाद ही नहीं, कुछ भी कच्चा खाने से बचें। इसके अलावा कटे हुए फल और सब्जियों का सेवन न करें क्योंकि इनमें कीट लगने का खतरा होता है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jun 30 , 2024, 02:59 AM