Kiwi for Health : फल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद (Kiwi for Health) माने जाते हैं। फलों में कीवी का अपना अलग ही महत्व है, यह फल अन्य फलों की तुलना में थोड़ा महंगा है लेकिन इसके कई फायदे (Benefits of Kiwi) भी हैं। इसमें विटामिन सी(Vitamin C), विटामिन ई(Vitamin E), विटामिन के(Vitamin K) , पोटैशियम (Potassium) आदि मौजूद होते हैं। इसलिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। वैसे देखा जाए तो गर्मियों में शरीर में पानी की कमी (water deficiency) होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है, ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है। इस फल को हम हर मौसम में खा सकते हैं, आज के लेख में हम कीवी खाने के फायदे जानने जा रहे हैं।
कीवी फल खाने के फायदे :-
-आजकल कम उम्र में ही लोगों को आंखों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कीवी के सेवन से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है इसलिए अगर आप उम्र के साथ चश्मे का नंबर नहीं बढ़ाना चाहते तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल कर सकते हैं।
-पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के अलावा कीवी का सेवन कब्ज की समस्या से भी राहत दिलाता है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो पाचन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसे में अगर आप कब्ज, गैस, अपच या एसिडिटी से पीड़ित हैं तो गर्मियों के दौरान इस फल को अपनी डाइट में जरूर शामिल कर सकते हैं।
-बीमारी के कारण शरीर में प्लेटलेट्स की भारी कमी होने पर डॉक्टर कीवी खाने की सलाह देते हैं। यह डेंगू के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इस फल को रोजाना खाने से प्लेटलेट काउंट तेजी से बढ़ सकता है।
-कीवी के नियमित सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। यह न सिर्फ आपको कई बीमारियों से बचाता है, बल्कि बदलते मौसम और इस गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है।
-चाहे हाई ब्लड प्रेशर हो या स्ट्रोक और हृदय रोग के खतरे को कम करना, कीवी का सेवन हर मामले में फायदेमंद है। हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों को यह फल जरूर खाना चाहिए। इसके अलावा यह हृदय, किडनी और मांसपेशियों के स्वास्थ्य में भी सुधार करता है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jun 05 , 2024, 01:09 AM