मां एक नंबरी तो बेटी दस नंबरी! श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी हैं  करोड़पति, जानिए एक फिल्म से कितना करती हैं कमाई?

Wed, May 22 , 2024, 10:53 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई. एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Actress Shweta Tiwari) के बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) ने सलमान खान (Salman Khan) स्टारर 'किसी का भाई किसी की जान(Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan)' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म में पलक द्वारा निभाए गए किरदार को फैन्स ने हाथोंहाथ लिया। पलक अपनी खूबसूरती को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। पलक सोशल मीडिया (social media) पर भी एक्टिव रहती हैं। पलक सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। पलक की सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। पलक किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं।

23 साल की उम्र में पलक करोड़ों की कमाई करती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पलक तिवारी की कुल संपत्ति (total assets) 15.20 करोड़ रुपये है। पलक की कमाई उनके अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर निर्भर करती है। वीडियो गाने, फिल्में, विज्ञापन और सोशल मीडिया के जरिए मोटी कमाई करती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पलक एक गाने के वीडियो के लिए करीब 30 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

पलक तिवारी की फिल्मों की बात करें, तो पलक प्रति फिल्म 50 से 60 लाख रुपये चार्ज करती हैं। पलक 23 साल की उम्र में मोटी कमाई करती हैं। पलक की मां और एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की संपत्ति की बात करें तो एक्ट्रेस की कुल संपत्ति 81 करोड़ रुपये से ज्यादा है। श्वेता तिवारी की इतने सालों की कमाई की बात करें तो खबर है कि एक्ट्रेस 10 करोड़ की कमाई कर रही हैं। 

पलक सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि एजुकेशन में भी आगे हैं। पलक तिवारी ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई में पूरी की। इसके बाद एक्ट्रेस पलक ने मीठीबाई कॉलेज से पढ़ाई की और साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन किया। लेकिन अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्ट्रेस ने एक्टिंग में डेब्यू किया। 

पलक तिवारी की आने वाली फिल्मों का भी फैंस को इंतजार है। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अभिनेत्री अपने प्रशंसकों के साथ जुड़े रहने के लिए हमेशा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।

पलक सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ के कारण ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी खबरों में रहती हैं। पलक तिवारी अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों को कई जगहों पर एक साथ स्पॉट भी किया गया। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups