Nushrratt Bharuccha: कभी टीवी शो में छोटी- छोटी भूमिका निभाने वाली नुसरत भरुचा आज बॉलीवुड पर राज करती हैं!

Fri, May 17 , 2024, 04:05 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Nushrat Bharucha Birthday Special: नुसरत भरूचा (Nushrat Bharucha) उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो किसी भी तरह के किरदार में खुद को ढाल लेती हैं। नुसरत भरूचा को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। हालांकि, उनके लिए इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था। 10 साल तक कड़ा संघर्ष करने के बाद एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया।
17 मई 1985 को मुंबई में जन्मीं नुसरत ने अपनी पढ़ाई मुंबई से पूरी की। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाने के लिए संघर्ष शुरू कर दिया। आइए एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर उनके करियर पर एक नजर डालते हैं। 

आज नुसरत बेशक दुनिया भर में पहचानी जाती हैं, लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो से की थी। नुसरत को पहली बार 2002 में ज़ी टीवी के सीरियल 'किटी पार्टी' में देखा गया था।

शो में उन्हें सिर्फ एक छोटा सा रोल दिया गया था। ऐसे में एक्ट्रेस कुछ हफ्तों के लिए ही शो का हिस्सा बनीं। 

इसके बाद वह अगले टीवी सीरियल 'सेवन' में नजर आईं। हालांकि, इसके बाद नुसरत ने बड़े पर्दे पर जाने का फैसला किया।

हालांकि, नुसरत की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही। 2009 में वह फिल्म 'कल किसने देखा' में एक छोटे से रोल में नजर आईं।

बेशक नुसरत को सफलता नहीं मिल रही थी, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। इसके बाद 2010 में उनकी फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' रिलीज हुई। वहीं, इसके तुरंत बाद 2011 में उनकी 'प्यार का पंचनामा' रिलीज हुई और नुसरत के लिए गेम चेंजर फिल्म थी।

'प्यार का पंचनामा' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन नुसरत और कार्तिक आर्यन की जोड़ी ने फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया। यहीं से नुसरत को एक के बाद एक फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। साथ ही वह लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने लगीं। आज नुसरत ने साबित कर दिया है कि वह किसी भी किरदार में ढल सकती हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups