Guna parliamentary constituency: योगी आदित्यनाथ आज करेंगे गुना संसदीय क्षेत्र का दौरा, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित 

Sat, May 04, 2024, 10:26

Source : Hamara Mahanagar Desk

गुना। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) आज मध्यप्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र (Guna parliamentary constituency) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार योगी आदित्यनाथ गुना संसदीय क्षेत्र के अशोकनगर में दिन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Vishnudutt Sharma) भी उनके साथ रहेंगे।

गुना में सिंधिया का मुख्य मुकाबला कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह यादव से है।  सिंधिया वर्ष 2019 के चुनाव में गुना से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में थे और उन्हें भाजपा प्रत्याशी से पराजय का सामना करना पड़ा था। सिंधिया पिछली बार की पराजय का दाग मिटाने के उद्देश्य से इस बार भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में पूरा दम लगा रहे हैं।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups