Ghatkopar Hoarding Collapse Case: घाटकोपर होर्डिंग हादसा मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Fri, May 17 , 2024, 12:03 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) ने घाटकोपर होर्डिंग ढहने के मामले (Ghatkopar hoarding collapse case) के मुख्य आरोपी एगो मीडिया के मालिक भावेश भिड़े (Bhavesh Bhide) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भिड़े को गुरुवार को राजस्थान में उदयपुर के गोवर्धन विलास इलाके (Govardhan Vilas area) के एक होटल से पकड़ा गया, जहां घटना के बाद से छिपा हुआ था। उसे ट्रांसफर रिमांड पर मुंबई लाया गया है और आज किला अदालत (Fort court) में पेश किया जायेगा।

गत 13 मई की शाम घाटकोपर होर्डिंग हादसे में 16 लोगों की मौत हो गयी थी और काफी संख्या में लोग घायल हो गये थे। भिड़े उस कंपनी का मालिक है जिसने विशाल होर्डिंग लगाया था, जो सोमवार को अचानक आयी धूल भरी आंधी में ढह गया और उन लोगों के परिवार तबाह हो गए जो मलबे के नीचे से जीवित नहीं निकल सके।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups