Rohit Sharma Birthday : सलाम रोहित भाई...' मुंबई ने अनोखे अंदाज में मनाया टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का बर्थडे

Tue, Apr 30, 2024, 10:43

Source : Hamara Mahanagar Desk

Rohit Sharma Birthday: भारतीय टीम (Indian team) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का आज जन्मदिन है। रोहित आज 37 साल के हो गए। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर रोहित (Veteran Indian cricketer Rohit) ने भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है। हालांकि रोहित की कप्तानी में भारत आईसीसी ट्रॉफी (ICC trophy) नहीं जीत सका, लेकिन पूरी दुनिया उनकी कप्तानी की तारीफ कर रही है।

रोहित शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो तीनों फॉर्मेट में हीरो हैं। चाहे टी20 (T20)हो, वनडे क्रिकेट (ODI cricket) हो या टेस्ट क्रिकेट(Test cricket), तीनों फॉर्मेट में रोहित शर्मा का योगदान अमूल्य है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आज अनोखे अंदाज में रोहित का जन्मदिन मनाया। 

 

 

मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर रोहित शर्मा का एक वीडियो पोस्ट किया। और फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आया। वीडियो में रोहित को एक राजा की तरह दिखाया गया है। इस वीडियो के प्लेबैक सॉन्ग का नाम सलाम रोहित भाई है। फिल्म केजीएफ में एक गाना है सलाम रॉकी भाई। इस गाने के बोल पर रोहित शर्मा के साथ भी ये गाना बनाया गया है। 

रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर
रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर बेहद शानदार रहा है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कुल 59 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 17 अर्धशतक और 12 शतक के साथ कुल 4138 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में रोहित का औसत 45.47 है। 

इसके अलावा उन्होंने 262 वनडे मैच खेले हैं। हिटमैन ने वनडे क्रिकेट में 49.12 की औसत से 10709 रन बनाए हैं। रोहित ने वनडे में 55 अर्धशतक और 31 शतक लगाए हैं। 
इसके अलावा टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी कमाल का है। रोहित ने कुल 151 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 31.29 की औसत से 3974 रन बनाए हैं।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups