मुंबई : अपराध शाखा ने ई सिगरेट (e cigarette) से भरा बैग ले रहे शख्स को गिरफ्तार कर अग्रिपाड़ा (Agripada) पुल्स को सौंप दिया है। अपराध शाखा को जानकारी मिली थी कि ई सिगरेट बेचने का कारोबार एक व्यक्ति कर रहा है। जो भारी मात्रा में सिगरेट लेकर आनेवाला है। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और जैसे से एक स्कूटर पर आरोपी आया उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से 90 ई सिगरेट पुलिस ने जब्त किया है। आरोपी ने यह सिगरेट कहाँ से लाया है इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में डिलीवरी बॉय का काम करनेवाले गणपत हरिश चंद्र मिश्रा (Ganpat Harish Chandra Mishra) है। मिश्रा ई सिगरेट के डिलीवरी का काम करता था। मिश्रा को सिर्फ ऑर्डर मिलता था कि उसे सिगरेट उस जगह पर पहचाना है। जिसके बाद स्कूटर में वह सिगरेट लेकर डिलीवरी करके आता था। मिश्रा को पकड़ने के बाद पुलिस उस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद आरोपी की जांच कर अग्रिपाड़ा पुलिस को सौंप दिया गया। अब मामले की अधिक जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। ई सिगरेट का इस्तेमाल आजकल के युवा भारी मात्रा में कर रहे हैं। जो शक़रीर के लिए काफी हानिकारक माना जा रहा है। इसलिए अब मुंबई पुलिस ई सिगरेट बेचनेवालों पर कार्रवाई करने में जुटी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 15 , 2024, 07:28 AM