drain cleaning: नाला सफाई को लेकर मनपा की शुरु हुई तैयारी

Mon, Jan 15 , 2024, 07:00 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

शहर और उपनगर के नालों की सफाई के लिए निकाला टेंडर
मुंबई।
मनपा प्रशासन मानसून पूर्व नाला सफाई (drain cleaning) को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। मनपा (BMC) ने मुंबई के शहर और दोनो उपनगर के नालों की सफाई के लिए टेंडर निकाला है। बड़े और मेजर नालों की सफाई पर मनपा लगभग 60 करोड़ रुपए खर्च करेगी।छोटे नालों की सफाई को लेकर अभी टेंडर नही निकला है। मानसून के दौरान मुंबई में पानी नहीं भरे इसको लेकर मनपा की तैयारी शुरू हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि मानसून आने में अभी 5 महीने का समय है। मनपा प्रशासन मानसून पूर्व नाला सफाई को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। हर साल नाला सफाई पर करोड़ों रुपया खर्च (crores of rupees spent) किया जाता है। लेकिन इसके बावजूद बारिश के समय लोगो को पानी भरने की दिक्कत का सामना करना पड़ता है। मनपा प्रशासन पिछले साल मुंबई के छोटे और बड़े नालों सहित मीठी नदी की सफाई पर 280 करोड़ रुपया खर्च किया था।पिछले साल मानसून के दौरान भारी बारिश नही हुई जिससे शहर में पानी  भरने का प्रमाण कम रहा था।मुंबई के मेजर मायनर नालों का कीचड़ निकालने का काम किया जाएगा।सड़क के किनारे के कलवर्ट,बॉक्स ड्रेन , रोड साइड ड्रेन, आदि का कीचड़ निकालने का टेंडर निकाला गया। मनपा ने शहर के नालों की सफाई पर लगभग 20 करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा जबकि पूर्व उपनगर के नालों की सफाई पर 22 करोड़ और पश्चिम उपनगर के नालों की सफाई पर लगभग 25 करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा। मनपा ने नाला सफाई को लेकर मनपा की टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के बाद ठेकेदार का नियुक्ति करने का काम फरवरी महीने तक पूरा होगा। मार्च महीने से मुंबई के शहर और दोनों उपनगर के नालों की सफाई का काम शुरू होगा। छोटे नालों की सफाई को लेकर अभी टेंडर निकाला (tender issued)  जाना बाकी है ।

नाला सफाई का काम 31 मई तक पूरा होना चाहिए 
मनपा नियमानुसार मुंबई के नालों की सफाई का काम 31 मई तक पूरा होना चाहिए। मनपा प्रशासन ने इस साल भी 31 मई तक  मानसून पूर्व तक कुल होने वाली 75 प्रतिशत नाला सफाई का 100 प्रतिशत नाला सफाई का काम पूरा करना होगा।

इस तरह होती है नाला सफाई 
कुल 100 प्रतिशत नाला सफाई का 75 प्रतिशत नाला सफाई 31 मई तक पूरा करना होगा।मानसून के समय  10 प्रतिशत और मानसून बाद 15 प्रतिशत नाला सफाई की जाती है ।

कहा पर कितना किमी के है नाला

  • शहर 
  • नालों की संख्या 27 
  • किमी।।। 21 ,97 किमी
  • पूर्व उपनगर 
  • नाला की संख्या 111
  • किमी।  102 ,1 किमी
  • पश्चिम उपनगर 
  • नाला ।। 142 
  • किमी। 139,84 किमी 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups