कचरा करने वालो पर क्लीनअप मार्शल की दस दिनों में रहेगी नजर

Fri, Jan 12 , 2024, 10:26 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

200 से हजार रुपया लगेगा दंड
मुंबई।
शहर में गंदगी फ़ैलाने वालो की अब काहिर नहीं होगी।  मनपा सड़क पर कचरा फेकने और गंदगी फैलाने वालो पर कार्रवाई करने के लिए अगले दस दिनों में क्लीनअप मार्शल (cleanup marshal) दंडात्मक करवाई करने के लिए जमीन पर दिखाई देंगे। गंदगी करने वालो से 200 रुपये से लेकर 1000 रुपये का दंड (Rs 1000 fine) लगेगा। मनपा प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद मुंबई शहर में गंदगी कम होने का नाम नहीं ले रही है।  मुंबई की स्वच्छता रैंकिंक में स्तर पिछले साल के मुकाबले नीचे गिरा है। मनपा प्रशासन इसी के चलते अगले दस दिनों में क्लीन अप मार्शल को जमीन पर उतारने का निर्णय लिया है। मनपा का मानना है कि शहर में गंदगी होने का मुख्य कारण  'क्लीनअप' मार्शल का नहीं होना माना जा रहा है।  'क्लीनअप मार्शल' प्रदान करने वाली संस्था का अनुबंध दो साल पहले समाप्त हो गया था जिसके बाद से क्लीनअप मार्शल की नियुक्ति नहीं हो सकी। इसलिए साफ-सफाई की समस्या उत्पन्न हो रही है।   मनपा ने इसके पहले मुंबई में स्वच्छता दूत की नियुक्त कर शहर को स्वच्छ बनाने और  स्वच्छता के संबंध में जागरूकता बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया लेकिन कुछ खास फायदा होता नहीं दिख रहा है।  मनपा अब क्लीनअप मार्शल को जमीन पर उतारने का निर्णय लिया है।सोसायटियो में भी कचरा वर्गीकरण का पाठ पढ़ाया जाएगा। मनपा  प्रशासन अब  गंदगी करने वालों के खिलाफ 'क्लीनअप मार्शल' के मार्फत  कार्रवाई करेगी। 

ऑनलाइन वसूला जाएगा जुर्माना
- 'क्लीन अप मार्शल'  गंदगी करने वालो से दंड वसूलने के लिए ऑनलाइन  दंड वसूल करेगी जिससे।  क्लीनअप मार्शल पर हर समय लगने वाली  अवैध वसूली के आरोपों से छुटकारा मिलेगा। जुर्माना वसूलने के दौरान होने वाले विवाद से बचा जा सकेगा।क्लीनअप मार्शल द्वारा वसूली गई धन राशि का आधा हिस्सा मनपा और आधा क्लीनअप मार्शल संस्था को जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups