सबूत मिटाने का अच्छा था प्लान, लेकिन पानी में न बहने की वजह से हत्या का हुआ खुलासा

Fri, Jan 12 , 2024, 09:58 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : शातिर अपराधी दिमाग का इस्तेमाल कर वह बचना चाहा, लेकिन जैसे ही मृतक की बॉडी मीठी नदी (sweet river) में अटकी हत्या की पोल खुल गई। पुलिस ने ऑटो मालिक को उसकी पत्नी से अफेयर के संदेह में ऑटो के चालक की हत्या कर निशान मिटाना चाहा। लेकिन पानी में बॉडी के न बहने की वजह से वह पकड लिया गया। मामला कुर्ला में मीठी नदी में मिले शव से जुड़ा हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पत्नी से प्रेम संबंध होने के शक के चलते एक व्यक्ति की हत्या कर उसे मीठी नदी में बहा दिया गया। लेकिन वह बहा नहीं और पुलिस को पता चल गया। बस मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज किया गया और फिर पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों को गोवंडी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार (Arrested) किए गए आरोपियों का नाम नफीस खान, मोहम्मद साकिब और मुकेश पाल है। मामले की अधिक जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

ऑटो में डालकर शव को लगाया ठिकाने
जांच दल से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी सबूत मिटाना चाहते थे। गोवंडी में पीड़ित अमान क़ब्दुल करिम शेख (23) की हत्या की गई थी। इसके बाद ऑटो में भकरकर उसे मीठी नदी स्थित क़ुर्ला ब्रिज पक़र लाया गया। जहां से पानी देखकर नदी में उसे फेंक दिया गया। लेकिन उसका शव जहां गिरा वहीं से थोड़ी दूर में कोने में रुक गई। जिसकी जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की और आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।

सीसीटीवी में आखिरी बार आरोपियों के साथ था पीड़ित
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शव मिलने के बाद पुलिस ने जब उसके परिवार वालों को ढूंढना शुरू किया तब पता चला कि जो शव मिला है उससे मिलता जुलता एक मिसिंग का केस गोवंडी पुलिस थाने में दर्ज है। जहां से पता चला कि वह ऑटो चालक है। पयलिस ने ऑटो ढूंढा तब वह एक जगह खड़ी मिली। उसका मालिक नफीस खान (Nafees Khan) था। नफीस ने बताया कि ऑटो की नकली चाभी बनवाकर वह ऑटो लेकर आया। अमान शेख के बारे में उसे पता नहीं है। लेकिन सीसीटीवी में पीड़ित के साथ ही आरोपी मौजूद था।

शिप न देने का बनाया बहाना
दरअसल नफीस के पास छह ऑटो थी जिसे उसने भाड़े पर दे रखा था। प्रत्येक ऑटो चालक से वह दिन के 300 रुपये भाड़ा लिया करता था। नफीस ने पहले यहां वहां के उत्तर देकर पहले पुलिस को गुमराह किया। उसने यह भी बताया कि कई दिनों से अमान शेख ने शिप नहीं दिया था इस वजह से वे उससे मिले। लेकिन नफीस बार बार अपने बयान बदल रहा था। इसलिए पुलिस को उसपर शक हुआ और कड़ाई से पुछताछ करने पक़र उसने हत्या की बात कबूल की। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। मामले की अधिक जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups