Abhijeet Rane: कामगार नेता अभिजीत राणे हुए भाजपा में शामिल 

Fri, Jan 12 , 2024, 09:09 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

विधायक सुनील राणे की उपस्थिति में भाजपा में किया प्रवेश
अभिजीत को पार्टी ने बनाया मुंबई सचिव 
महानगर संवाददाता 
मुंबई।
कई सालो से कामगारों के हक़ की लड़ाई लड़ने वाले धड़क कामगार यूनियन महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत राणे (Abhijeet Rane) ने राजनीतिक पार्टी का दामन थाम लिया है. मुंबई भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक सुनील राणे की उपस्थिति में अभिजीत राणे ने भाजपा में प्रवेश किया। गोरेगांव बांगुर नगर के अयप्पा मंदिर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सुनील राणे ने कामगार नेता को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके बाद उन्होंने अभिजीत राणे को मुंबई भाजपा सचिव पद बनाए जाने की घोषणा की.इस दौरान अभिजीत राणे के साथ  संघ के सैकड़ों पदाधिकारी भी भाजपा में  शामिल हुए। इस मौके पर  विधायक सुनील राणे ने कहा, मैं अभिजीत राणे का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं। मैंने उनकी धड़क लेबर यूनियन का काम देखा है. उन्होंने अनुशासन के साथ संघ को चलाया है. भाजपा पार्टी मुख्य रूप से अनुशासन के लिए जानी जाती है और मुझे विश्वास है कि वह भाजपा परिवार में भी जिम्मेदारी से काम करेंगे। मैं आज मुंबई सचिव के रूप में उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई देता हूं। इस दौरान भाजपा में शामिल होने के बाद अभिजीत राणे (Abhijeet Rane) ने  राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्रजी फड़णवीस (Devendraji Fadnavis) का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद सदैव मेरे ऊपर रहता है हर समय मेरे संघ को आशीर्वाद देते हैं और मेरे हर काम में मेरे साथ मजबूती से खड़े रहते हैं अभिजीत राणे ने कहा कि मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार केनिर्देशानुसार भाजपा मुंबई के महामंत्री सुनील राणे की मुख्य उपस्थिति में मैं  भाजपा में शामिल हुआ हूँ  अब से मैंने धड़क लेबर यूनियन के साथ एक नई जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सत्ता में आई थी. 1980 में स्थापित हुई पार्टी भले ही आज सत्ता में है, लेकिन इसके पीछे इतने सालों का संघर्ष बहुत कुछ सिखाता है. उस समय जनसंघ और आज सत्ता में भाजपा  का संघर्ष मुझे इस पार्टी में ले आया. मेरे साथ आये सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का मैं स्वागत करता हूँ।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups