चेन्निथला की चेतावनी, नेताओं की अनुशासनहीनता बर्दास्त नहीं 

Fri, Jan 12 , 2024, 07:53 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

काम न करने वाले नेताओं पर गिरेगी गाज 
जितेन्द्र मिश्रा  
मुंबई।
साल 2014 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के बाद से लगातार हाशिए पर जाने वाली कांग्रेस पार्टी साल 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपने नेताओं और पदाधिकारियों को अनुशासन पालन करने की सख्त हिदायत दी है.पार्टी के नेताओं के मनमानी बयानबाजी से परेशान कांग्रेस ने पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों को चेताया है कि पार्टी के अनुसाशन का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को राजीव गाँधी भवन मुंबई कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक में प्रदेश के नवनियुक्त प्रभारी रमेश चेन्निथला ने पार्टी के नेताओं से यह बात कही.सूत्रों से ऐसी जानकारी मिली है.प्रभारी  चेन्निथला गुरुवार से दो दिवसीय मुंबई दौरे पर थे. मुंबई कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक में रमेश चेन्निथला (Ramesh Chennithala) ने सख्त शब्दों में कहा है कि अगर पार्टी में रहना है तो अनुशासन का पालन करना पड़ेगा  किसी भी पदाधिकारी या नेता को अगर कोई समस्या या जरूरत है तो पार्टी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक उस समस्या का समाधान करे.उस पदाधिकारी को बाहर बात करने की आवश्यकता नहीं है.


काम न करने वाले नेताओं पर गिरेगी गाज 
सूत्रों का कहना है कि 10 -15 साल के पद पर बैठे काम न करने वाले नेताओं पर गाज गिरने वाली है. पार्टी के गुटबाजी से परेशान प्रभारी ने अपने शख्त शब्दोे में  कहा है कि जो नेता या पदाधिकारी पद पर है उसे सक्रीय होना पड़ेगा अगर वो पार्टी संगठन में एक्टिव नहीं रहता है तो उसे पद छीन लिया जाएगा।कांग्रेस पार्टी के नेता चेन्निथला ने मुंबई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ को निर्देश दिया है कि जो भी पदाधिकारी पद लेकर घर बैठा और नेता गिरी कर रहा है उसे तत्काल पद से मुक्त कर दिया जाए.

नकारा नेताओ की हो हकालपट्टी 
बैठक में उपस्थित बड़ी संख्या पदाधिकारियों ने प्रभारी चेन्निथला से शिकायत की मुंबई कांग्रेस के बड़ी संख्या में ऐसे नेता है हो 10 -15 साल से पद पर बैठे है लेकिन पार्टी के संगठन को बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं कर रहे ऐसे नेताओं की हकालपट्टी की जाए.उनकी जगह युवाओं को जवाबदारी दी जाए.पदाधिकारियों की मांग को प्रभारी ने गंभीरता पूर्वक लिया और उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि जो पार्टी संगठन में सक्रिय रहेगा उसे ही जवाबदारी दी जाएगी।


मुंबई कांग्रेस में जल्द होगा बड़ा फेरबदल    
प्रदेश के नवनियुक्त प्रभारी ने अपने मुंबई दौरे के दौरान मुंबई कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक में अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ (Varsha Gaikwad) से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पदाधिकारियों में फेरबदल करने के लिए हरी झंडी दे दी है.उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी दल भाजपा के लड़ने के लिए ऐसे पदाधिकारियों की जरूरत है.जो भाजपा से लड़ सके और पार्टी के विचार को जनता तक पंहुचा सके.ऐसे उन्होंने मुंबई कांग्रेस पदाधिकारियों में नए कार्यकर्ताओ को जवाबदारी देने के लिए कहा है.प्रभारी से हरी झंडी मिलने के बाद अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ जल्द मुंबई कांग्रेस में बड़ा फेरबदल  और कुछ नए चेहरों को जवाबदारी मिल सकती है.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups