fixed deposit: एक साल में 5000 करोड़ घटा मनपा का फिक्स्ड डिपॉजिट

Fri, Jan 12 , 2024, 07:19 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

86 हजार 600 करोड़ बैंको में है जमा 
मुंबई : 
 देश की सबसे धनी महानगर पालिका कही जाने वाली मुंबई महानगर पालिका का मुंबई के विभिन्न बैंको में 86 हजार 500 करोड़ जमा बना हुआ है। मनपा के फिक्स डिपॉजिट (fixed deposit) में गिरावट हुई है।  इसके पहले मनपा का फिक्स डिपॉजिट 91690 करोड़ रुपये से अधिक हो गया था। बता दे कि मनपा का मुंबई के विभिन्न बैंको में 2023 के आखिरी तक लगभग 86 हजार 500 करोड़ एक फिक्सड डिपॉजिट बना हुआ है। पिछेल एक साल में मनपा के फिक्स डिपॉजिट में 5000 करोड़ की कमी आई है।  मनपा खुद मान रही है कि मुंबई में चल रहे कई महत्वपूर्ण पप्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए फिक्सड डिपॉजिट से कर्ज लिया गया है।  मनपा प्रशासन की माने तो प्रोजेक्ट का काम पूरा होते ही फिक्स डिपॉजिट का निकाला गया पैसा दोबारा जमा कर दिया जायेगा।मनपा के फिक्स डिपॉजिट में हुई कमी को दोबारा भरा जाएगा। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 से वर्ष 2022 तक हर साल मनपा के फिक्स डिपॉजिट में बढ़ोतरी हुई थी। वर्ष 2022-23 में बैंको के फिक्स डिपॉजिट में  5000 करोड़ की कमी हुई है।  उद्धव ठाकरे गुट के विधायक आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया था कि 90 के दशक में जब शिवसेना पहली बार सत्ता में आई थी उस दौरान महानगर पालिका घाटे में चल रही थी। लेकिन ढाई दशक में मनपा की फिक्स डिपॉजिट 90 हजार करोड़ के पार गई। पिछले एक साल से मनपा का काम काज मनपा आयुक्त प्रशासक के रूप में देख रहे हैं और मनमानी कर रहे है। उन्होंने ने  फिक्स डिपॉजिट को बड़े पैमाने पर तोड़ कर लूट मचाने का आरोप लगाया था।मनपा आयुक्त चहल खुद ने कहा था कि  8 मई 2020 को मनपा आयुक्त का पदभार संभालने के समय मनपा की तिजोरी में 79 हजार 115 करोड़ रुपए थे । 31 मार्च 2022 तक 91 हजार 690 करोड़ रुपये और 30 जून 2023 तक यह 86 हजार 467 करोड़ रुपए है। जून 2023 के बाद 57 करोड़ रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट से निकाले गए। मनपा आयुक्त ने स्वीकार किया है कि विभिन्न विकास योजनाओं के लिए फिक्स डिपॉजिट के लिए पैसे निकाले गए।  पिछले 15 महीने में लगभग 5000 करोड़ रुपये फिक्स डिपॉजिट से कम हुआ है। मनपा के पूर्व विरोधी पक्ष नेता रवि राजा ने कहा कि मनपा आयुक्त डिपॉजिट को खत्म करने का जिम्मा उठाया है। मनपा प्रशासक के रूप में मनपा को लूटा जा रहा है जनप्रतिनिधि  नहीं होने से कौन पूछेगा की खर्च क्यों और कहा किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया मनपा में चल रही फिजूलखर्ची का आयुक्त को जवाबद देना पड़ेगा।  

मनपा का 11 बैंकों में कुल जमा  फिक्स्ड डिपॉजिट राशि

  • 2018-19 = 75579 करोड़ 
  • 2019-20 = 79115 करोड़ 
  • 2020-21 = 78745 करोड़
  • 2021-22 = 91690 करोड़ 
  • 2022-23 = 86410 करोड़ 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups