मुंबई : मुंबई पुलिस ने शादी के चार साल बाद भी बच्चे न होने से परेशान होकर बच्चा चुरानेवाली महिला को गिरफ्तार (Arrested) किया है। पुलिस बीस दिन के बच्चे को बरामद कर कर लिया है। शताब्दी हॉस्पिटल (Shatabdi Hospital) से बच्चे को चुराकर देर रात के उसे लेकर घूमी, फिर गिरफ्तारी की डर से बच्चे को वनराई पुलिस थाने में ले जाकर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज (FIR registered) कर महिला की तलाशी शूरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामला 10 जनवरी के है जब शिकायतकर्ता महिला रिंकी जैसवाल (24) बच्चे के बीमार होने के बाद इलाज करवाने कांदिवली के ड़ॉ बाबासाहेब अंबेडकर अस्पताल में ले गई थी। जहां बात चीत में रिंकी की एक महिला से मुलाकात हुई। दोनों ने पहचान बनाया बस इसके बाद रिंकी ने महिला के भरोसे अपने बच्चे को छोड़ा और वाशरूम में गई। वाशरूम में जाने के बाद जब वह लौटी तो उसका बच्चा और महिला दोनों नहीं मिले। इसके बाद उसने बच्चे को थोड़े समय ढूंढा लेकिन दोनों नहीं मिले तब वह कांदिवली पुलिस थाने में पहुंची जहां उसपर एफआईआर दर्ज किया गया।
ऑटो से मालवणी की तरफ गई थी महिला
जानकारी के मुताबिक जब पुलिस ने जांच शुरू की तब सीसीटीवी (CCTV) में वह एक ऑटो पकड़कर जाती हुई नजर आती है। ऑटो का नंबर पुलिस ने निकाला और उस ऑटो चालक तक पहुंची जिसने महिला को ऑटो में बिठाया था। उससे पूछताछ करने के बाद पता चला कि उसने महिलाक को कहां छोड़ा। पुलिस उसतक पहुंचती कि उसने गिरफ्तारी के डर से अपना प्लान बदल दिया और बच्चे को दूसरे थाने में दे दी।
बच्चे के मिलने का बनाया बहाना
दरअसल बच्चे को लगभग चार बजे महिला ने चुराया और आठ बजे तक उसे लेकर घुमाती रही। उसे समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करे। उसने सोचा कि अगर घर पर लेकर जाएगी तो उसे जवाब देना पड़ेगा कि उसने बच्चे को कहां से लाया है। इस वजह से वह बच्चे को लेकर वनराई पुलिस थाने में गई। जहां उसने बताया कि बच्चा कामा स्टेट, गोरेगांव की फुटपाथ पर पड़ा मिला। बच्चा थाने में देकर वह वहां से निकल गई।
बच्चा न होने के कारण किया था चोरी
महिला से पुलिस ने पुछताछ की तब उसने बताया कि उसकी शादी को लगभग चार साल हो गए थे और उसे बच्चे नकहिं हो रहे थे, इसलिए उसने बच्चे को चुराने कक प्लान बनाया। लेकिन बाद में उसे पता चला कि पुलिस उसे पकड़ लेगी और घरवालों को बच्चे को लेकर जवाब देना पड़ेगा। इस वजह से उसने अपना प्लान बदला और बच्चे को लौटाने के बारे में सोचा। हालांकि महिला की गिरफ्तारी के बाद मामले की अधिक जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 12 , 2024, 06:28 AM