बोरीवली के श्रीकृष्णा नगर पुल को वन विभाग ने दी मंजूरी, अगले चरण का काम अब होगा पूरा

Fri, Jan 12 , 2024, 06:03 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। बोरीवली स्थित श्रीकृष्ण नगर पुल (Sri Krishna Nagar Bridge) का एक हिस्सा शुरू हो जाने के लगभग 9 महीने बाद दूसरे छोर का काम करने की वन विभाग ने अनुमति दी है। वन विभाग से मंजूरी मिलने के बाद अब पुल के निर्माण करने का रास्ता साफ हो गया है। पुल बोरीवली के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (Sanjay Gandhi National Park) वन विभाग परिसर में आने के कारण पुल निर्माण की मंजूरी वन विभाग से मिलना जरूरी था। पुल बनाने को लेकर वन विभाग ने दिसंबर की मंजूरी मिली। वन विभाग से मंजूरी मिलने के बाद अब बकाया 11 30 मीटर  का बकाया पूल निर्माण करने का रास्ता साफ हो गया है।
बोरीवली पूर्व में श्रीकृष्ण नगर स्थित दहिसर नदी पर पुल बनाने का काम मनपा के पुल विभाग द्वारा शुरू है। पुल का काम शुरू होने के कारण स्थानीय नागरिकों के लिए चार किमी का चक्कर लगाना पड़ता था।मनपा ने पुल का एक हिस्सा तैयार कर मार्च महीने में वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया था। पुल के बकाया हिस्से को पूरा करने के लिए वन विभाग की मंजूरी जरूरी थी जो पिछले 9 महीने से अटकी पड़ी थी जिससे पुल का निर्माण कार्य रोक दिया गया था।इस पुल के उद्घाटन के समय शिवसेना उद्धव गुट और भाजपा नेताओं में जमकर हंगामा हुआ था।उसके बाद से यह पुल चर्चा में अधिक आया था। आरोप लगा था कि आधे पुल का उद्घाटन किया गया। पुल ना दूसरे हिस्से का काम अधिक आवश्यकता थी। लेकिन दूसरे हिस्से का काम वन विभाग की मंजूरी बिना अटका हुआ था।अब वन विभाग की मंजूरी मिलने के बाद अब पुल के बकाया काम को पूरा होने में गति मिलेगी। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups