Fire News : आग से भंगार की तीन दुकानें, चार झोपड़ेऔर 15 वाहन जलकर हुए खाक

Fri, Jan 12 , 2024, 05:28 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

हमारा महानगर संवाददाता
मुंब्रा।
कौसा के भारत गियर के सामने खर्डी रोड़ स्थित भंगार की दुकानों में आग (fire in scrap shops) लगने की वजह से तीन दुकानें तथा चार झोपड़े जलकर खाक हो गए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। किसी तरह की जन हानि की खबर नही मिली है।

शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे खर्डी रोड़, स्टार होटल के बगल एक प्लास्टिक भंगार की दुकान में आग लगने की सूचना मनपा आपदा प्रबंधन विभाग को मिली थी। सूचना मिलते ही विभाग के कर्मचारी एक पिकअप वाहन, एक जेसीबी तथा दमकल विभाग के कर्मचारी तीन हायराईज फायर वाहन,एक वॉटर टँकर, एक रेस्क्यू वाहन और एक निजी जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। गोदाम में प्लास्टिक के भंगार भरे होने की वजह से आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास मौजूद एक आटो गैरेज, एक लकड़ी का बखार तथा 4 झोपड़े जलकर खाक हो गए। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में गैरेज में मरम्मत करने हेतु लाए गए 15 वाहन तथा कैबिन में रखे आटो पार्ट्स पूरी तरह से जलकर खाक हो गए हैं। आग की वजह से लाखों के नुकसान की जानकारी मिली है। उल्लेखनीय है कि कौसा से लेकर उत्तर शिव नाका तक सैकडो की संख्या में अवैध गोदामों का निर्माण किया गया है जिसमें कागज, प्लास्टिक, लकड़ी तथा आटो पार्ट्स के भंगार इकट्ठा किए जाते हैं। प्रतिवर्ष गोदामों में आग लगने के दर्जनों मामले सामने आते हैं। इनमें आग लगने की मुख्य वजह लकड़ी जलाकर खाना बनाने तथा जलते हुए बीड़ी सिगरेट को आसपास फेंक दिए जाने की बात बताई जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups