अलग-अलग क्षेत्रों में दो लोगों ने की आत्महत्या 

Thu, Jan 11 , 2024, 10:09 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

वसई-अलग-अलग पुलिस स्टेशन (वालीव व नालासोपारा ) क्षेत्र में दो लोगों द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) ए जाने की घटना सामने आई है। दोनों मामले में वालीव व नालासोपारा पुलिस स्टेशन (Nalasopara Police Station) द्वारा सीआरपीसी कलम 174 के तहत केस दर्ज कर आगे की जाँच में जुटी है। 
मिली जानकारी के अनुसार,चंदन ठाकुर (36), निवासी-खड़क पाडा,शांति नगर,गोखिवरे वसई पूर्व में रहता था। बताया गया है कि 10 जनवरी को अज्ञात कारण वश चंदन घर के हॉल में लगे पंखे ओढनी की सहायता से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वालीव पुलिस ने शवको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। इसी क्रम में प्रेमजी परमार (62),नालासोपारा पश्चिम में रहता था।10 जनवरी को प्रेमजी अज्ञात कारण वश घर के बेडरूम के पंखे की साड़ी के फॉल की सहायता से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नालासोपारा पुलिस ने शवको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।हालाँकि, दोनों आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका,दोनो मामले में पुलिस ने उपरोक्त कलम के तहत केस दर्ज कर आगे की विवेचना कर रही है

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups