foot ohr bridge: कांदिवली में बनेगा पहला फूट ओहर ब्रिज, लिफ्ट सीढ़ी और एक्सीलेटर की होगी सुविधा

Thu, Jan 11 , 2024, 06:42 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। कांदिवली पश्चिम में मनपा मुंबई का पहला फूट ओहर ब्रिज (foot ohr bridge) बनाने जा रही है जिसमे लिफ्ट से लेकर सीढ़ी और एक्सीलेटर जैसी सुविधा उपलब्ध होगी। मनपा का यह पहला फूट ओहर ब्रिज होगा जिसमे लिफ्ट लगी होगी। मनपा फूट ओहर ब्रिज के लिए लगभग 6 करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा। बता दे कि मनपा ने कांदिवली पश्चिम स्थित लालजी पाड़ा में मुंबई का पहला फूट ओहर ब्रिज बनाने जा रही है जिसमे एक्सीलेटर और सीढ़ी की सुविधा तो होगी ही पहली बार फूट ओहर ब्रिज में लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध होगी। मनपा प्रशासन इस फूट ओहर ब्रिज बनाने के पहले न्यू लिंक रोड और वाडी लाल गोलालिया रोड का सर्वे किया ।सर्वे में यह देखा गया कि रोजाना कितनी संख्या में लोग सड़क पार करते है। जिनके लिए यह ब्रिज उपयोगी होगा। मनपा वाहन के ब्रिज बनाते समय इस तरह का सर्वेक्षण करती है।मनपा अतिरिक्त आयुक्त पी वेलारासू ने फूट ओहर ब्रिज बनाने के पहले पहले इस परिसर का सर्वेक्षण किया। मनपा ने सर्वेक्षण के लिए एक टीम की नियुक्ति की थी।जिसमे पाया गया कि रोजाना लगभग 27 हजार लोग सड़क पार करते है।भाजपा के स्थानीय नगरसेवक कमलेश यादव (kamlesh yadav) ने फूट ओहर को जरूरी बताया था। मनपा प्रशासन फूट ओहर ब्रिज बनाने के लिए योगेश कांसट्रक्सन कंपनी को ठेका दिया है। कंपनी को 5 साल के लिए देखरेख की भी जिम्मेदारी दी गई है।फूट ओहर ब्रिज बनाने में लिए मनपा 5 करोड़ 69 लाख रुपए खर्च कर रही है। मनपा अगले दो साल में फूट ओहर ब्रिज का निर्माण करने का निर्णय लिया जिसके लिए निविदा प्रक्रिया आदि का काम पूरा किया गया है।

परिसर में है 8 स्कूल 
मनपा प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि इस परिसर में कुल 8 स्कूल है जिसमे मनपा और निजी दोनो स्कूल शामिल है।इन स्कूलों में लगभग 8 से 9 हजार बच्चे पढ़ते है जिन्हे अपने अभिभावक के साथ रोजाना सड़क को पार करना पड़ता है।

किसको होगा फायदा 
इस फूट ओहर ब्रिज के बनने से लालजी पाड़ा परिसर सहित गणेश नगर,इंदिरा नगर, संजय नगर जनता कालोनी और अभिलाष नगर के रहीवासियो को बड़ा फायदा मिलेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups