महाराष्ट्र कैबिनेट का फैसला
महानगर संवाददाता
मुंबई। अयोध्या में होने वाले श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर राज्य की जनता को आनंद शिधा (Anand Shidha) (राशन किट) उपलब्ध कराने का निर्णय बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। इस निर्णय के अनुसार 100 रुपए में चीनी, खाद्य तेल, चना तेल, रवा और मैदा और पोहा जैसी 6 वस्तुएं प्रदान की जाएगी। आनंद शिधा राज्य के तकरीबन 1 करोड़ 68 लाख राशनकार्ड धारकों को दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में सरकार ने वर्ष 2022 से गुढीपाडवा, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती, गणपति, दशहरा, दीपावली जैसे त्यौहारों पर राशन कार्ड धारकों को 100 रुपए में आनंद शिधा देने की शुरुआत की थी। अब 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह तथा 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर आनंद शिधा देने का निर्णय लिया गया है।
अंत्योदय खाद्य योजना और प्राथमिकता परिवार राशन कार्ड धारकों के साथ-साथ संभाजीनगर, अमरावती विभाग के सभी जिले, नागपुर विभाग के वर्धा जैसे किसान आत्महत्या प्रभावित जिलों में गरीबी की रेखा (एपीएल) केशरी किसान राशन कार्ड धारकों को एक किलो चीनी, एक लीटर खाद्य तेल, चना दाल, रवा, मैदा और पोहा (सभी आधा किलो) जैसी वस्तुएं आनंद शिधा के रूप में दी जाएगी। आनंद शिधा वितरण के लिए 549 करोड़ 86 लाख रुपए के अनुमानित खर्च को मंजूरी दी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jan 10 , 2024, 10:13 AM