Rahul Narvekar : अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने अंग्रेजी में सुनाया फैसला 

Wed, Jan 10 , 2024, 10:08 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

एक घंटा 42 मिनट तक के फैसले में एक बार भी नहीं रुके अध्यक्ष
मुंबई। शिवसेना के विधायकों के अयोग्यता मामले में बुधवार को महाराष्ट्र के विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (Rahul Narvekar) ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया। विधानमंडल के सेंट्रल हाल में एक घंटे 42 मिनट तक चले इस पूरे फैसले को नार्वेकर ने अंग्रेजी में पढ़ा। इस बीच पूरे सेंट्रल हाल में सन्नाटा पसरा रहा।

फैसले में दो बार अध्यक्ष ने पिया पानी 
शाम करीब 5 बजकर 11 मिनट पर अध्यक्ष नार्वेकर विधानमंडल के सेंट्रल हाल में पहुंचे उन्होंने 5 बजकर 12 मिनट पर फैसलों को पढ़ना शुरू किया। बिना किसी रुकावट के वे लगातार  6 बजकर 54 मिनट तक फैसले की कॉपी को पढ़ते रहे। अपने एक घंटे 42 मिनट के फैसले में उन्होंने करीब दो बार पानी पीया इसके साथ -साथ उन्हें हर आधे घंटे में खांसी आती रही फिर भी अध्यक्ष ने अपना फैसला सुनाना बंद नहीं किया।  

 शिवसेना के विधायकों के चेहरे पर था सिकन 
विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर के फैसले के शुरुआत करने के पहले सेंट्रल हाल में मौजूद शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक भरत गोगावले,यामिनी जाधव,मंगेश कुडालकर,बालाजी किणीकर के चेहरे पर तनाव था, जब अध्यक्ष ने फैसला सुनाना शुरू किया उसके करीब आधे घंटे के बाद विधयकों को लगा की उनकेप पक्ष में फैसला जा रहा है तब जाकर उनके चेहरे पर ख़ुशी देखी गई।  
   
ये विधायक और नेता रहे मौजूद 

विधायकों के अयोग्यता मामले में फैसले के दौरान सेंट्रल हाल में शिंदे गुट की तरफ से सांसद राहुल शेवाले, मंत्री दीपक केसरकर,मंत्री उदय सामंत विधायक भरत गोगावले,बालाजी किणीकर,मंगेश कुडालकर,संजय शिरसाट,यामिनी जाधव जबकि उद्धव ठाकरे गुट के विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष नेता अंबादास दानवे,विधायक सुनील शिंदे,सुनील प्रभु जबकि भाजपा एक विधायक के  अलावा महायुति सरकार के  समन्वयक आशीष कुलकर्णी भी मौजूद थे ।

दोनों दल के 34 याचिका को अध्यक्ष ने किया ख़ारिज 
अपने फैसले में राहुल नार्वेकर ने बताया की विधायकों के अयोग्यता मामले को लेकर शिंदे और उद्धव गुट ने मिलकर छह अलग -अलग के द्वारा  कुल 34 याचिका दायर की गई थी इन सभी याचिका को ख़ारिज कर दिया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups