Lok Sabha : मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटें जीतने का संकल्प

Wed, Jan 10 , 2024, 08:32 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई भाजपा लोकसभा चुनाव संचालन समिति की पहली बैठक
समन्वयक के रूप में अतुल भातखलकर की नियुक्ति

महानगर संवाददाता
मुंबई। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की पृष्ठभूमि में मिशन महाविजय 2024 (Mission Mahavijay 2024) के अंतर्गत मुंबई भाजपा लोकसभा चुनाव संचालन समिति की पहली बैठक केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की प्रमुख उपस्थिति एवं मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक आशीष शेलार की अध्यक्षता में बुधवार को दादर स्थित मुंबई भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटें जीतने का संकल्प लिया गया।
इस बैठक में मंत्री  मंगल प्रभात लोढा, सांसद गोपाल शेट्टी, सांसद मनोज कोटक, सांसद पूनम महाजन, लोकसभा चुनाव संचालन समिति के संयोजक विधायक अतुल भातखलकर, विधायक प्रवीण दरेकर सहित भाजपा विधायक, पदाधिकारी उपस्थित थे।
मुंबई भाजपा ने लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि पर अपनी कमर कस ली है। इसी संदर्भ में मुंबई लोकसभा चुनाव संचालन समिति की स्थापना की गई है। इस समिति का अध्यक्ष पद भाजपा अध्यक्ष विधायक आशीष शेलार के पास है तो विधायक अतुल भातखलकर को संयोजक तो वहीं संजय उपाध्याय, विधायक सुनील राणे, विधायक अमित साटम और विधायक योगेश सागर को सहसंयोजक पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त 36 अलग-अलग विभाग बनाए गए हैं और इसकी जिम्मेदारी मुंबई भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों को दी गई है। मोदी सरकार ने कई विकास कार्य किए हैं। इन विकास कार्यों को जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।इसमें लोकसभा क्षेत्र की समीक्षा चल रही है। लोकसभा, विधानसभा क्षेत्रों के सुपर वॉरियर्स और प्रमुख पदाधिकारियों की बैठकें ली जा रहीं हैं। साथ ही संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है । बूथ समितियों को सशक्त बनाकर पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को और अधिक व्यापक एवं सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आज संयोजन समिति की पहली बैठक हुई। इसके बाद इस समिति के कोर ग्रुप ने मुंबई के सभी छह लोकसभा क्षेत्रों एवं  मतदाता क्षेत्र के सांसदों, विधायकों और उन क्षेत्रों के जिला अध्यक्षों, महामंत्रियों से समीक्षा एवं चर्चा की गई।

टिफिन बैठक
बैठक में सभी पदाधिकारी, सांसद, विधायक अपने स्वयं के घर से खाने का टिफिन लेकर आए थे। मुख्य समीक्षा बैठक के बाद मंत्री अनुराग ठाकुर की प्रमुख उपस्थिति में बेहद प्रसन्नतापूर्ण माहौल में टिफिन मीटिंग भी हुई। प्रत्येक ने लाए गए खाद्य पदार्थ एक दूसरे को बांटकर सहभोजन का आनंद लिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups