MLA Disqualification Case: महाराष्ट्र का महाफैसला! किस विधायक पर लटकी अयोग्यता की तलवार? पढ़ें पूरी सूची

Wed, Jan 10 , 2024, 11:28 AM

Source :

मुंबई: महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे देश का ध्यान खींचने वाले शिवसेना विधायक अयोग्यता मामले (MLA disqualification case) को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (Rahul Narvekar) आज दोपहर नतीजे की घोषणा करने वाले हैं। इस बहुप्रतीक्षित परिणाम पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे(Eknath Shinde) सहित उनके साथी विधायकों और शिवसेना (Uddhav Balasaheb Thackeray) गुट के विधायकों का भविष्य निर्भर है। फैसले से पहले नार्वेकर और शिंदे की मुलाकात पर विपक्षी दलों ने गुस्सा जताया है। 
2022 में अभूतपूर्व सत्ता खेल के बाद, शिवसेना के दोनों गुटों द्वारा पात्रता और अयोग्यता के दावों पर आज फैसला आने की उम्मीद है। यह विवाद सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) तक पहुंचने के बाद इस संबंध में फैसला लेने की जिम्मेदारी विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी गई थी। 
अयोग्य विधायकों के नाम:
एकनाथ शिंदे समूह से -
1. एकनाथ शिंदे
2. अब्दुल सत्तार
3. संदीपन भुमरे
4. संजय शिरसाट
5. तानाजी सावंत
6. यामिनी जाधव
7. चिमनराव पाटिल
8. भरत गोगवले
9. लता सोनवणे
10. प्रकाश सुर्वे
11. बालाजी किनीकर 
12. अनिल बाबर
13. महेश शिंदे
14. संजय रायमुलकर
15. रमेश बोरोन
16. बालाजी कल्याणकर
उद्धव ठाकरे समूह से -
1. सुनील प्रभु
2. अजय चौधरी
3. सुनील राऊत
4. रवीन्द्र वायकर
5. राजन साल्वी
6. वैभव नायक
7. नितिन देशमुख
8. भास्कर जाधव
9. राहुल पाटिल
10. रमेश कोरगांवकर
11. प्रकाश फातरपेकर
12. उदय सिंह राजपूत
13. संजय पोटनीस
14. कैलास पाटिल
आदित्य ठाकरे और रितुजा लटके के खिलाफ कोई अयोग्यता याचिका नहीं है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups