मनपा अस्पतालों में लागू होगा जीरो प्रिस्क्रिप्शन पॉलिसी, मनपा आयुक्त ने दी 1000 करोड़ रुपये की मंजूरी

Tue, Jan 09 , 2024, 10:04 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अस्पतालों में  4000 किस्म की दवा मरीजों को मिलेगी मुफ्त
 मुंबई :
मनपा अस्पतालों में अब मरीजों को 4 हजार प्रकार दवाइयां मरीजों को मुफ्त में मिलेगी। मनपा प्रशासन ने अपने मुख्य अस्पतालों में शुरुआत मेंजीरो प्रिस्क्रिप्शन पॉलिसी लागू करने जा रही है। जीरो प्रिस्क्रिप्शन पॉलिसी के अंतर्गत मरीजों को मनपा  अस्पतालों में  आवश्यक दवाएं नि:शुल्क मिलेंगी। मनपा आयुक्त इक़बाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chaha) मुफ्त में दवाइयाँ उपलब्ध कराने के लिए   1000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।  मनपा अतिरिक्त आयुक्त डॉ. सुधाकर शिंदे ने बताया कि मनपा अस्पतालों में अभी तक 1000 दवाइयां उपलब्ध कराई जाती है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर मनपा अब और  3000  दवाओं को शामिल किया जाएगा। मनपा अस्पतालों में अब  4000 प्रकार की दवाइयाँ मरीजों को  मुफ्त में मिलेगी। मनपा अस्पतालों से आवश्यकता के अनुसार दवाओं की लिस्ट मंगा ली गई है और दवाओं की खरीदी के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू है। दवा खरीदी के लिए डेढ़ महीने का समय लग सकता है। मनपा जीरो प्रिस्क्रिप्शन पॉलिसी लागू करने वाली  देश की पहली महानगरपालिका बनेगी ।  शुरुआत में मनपा  इस पॉलिसी को अपने मुख्य अस्पतालों में लागू किया जाएगा।  बता दें कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि मनपा  अस्पतालों में 20 जनवरी से जीरो प्रिस्क्रिप्शन पॉलिसी लागू होंगे।
 
एक साल में 68 लाख मरीजों का होता है इलाज :
मनपा के रिकॉर्ड के अनुसार मनपा के प्रमुख अस्पतालों में केईएम, सायन, नायर और कूपर अस्पतालों सहित उपनगर के अस्पतालों को मिलाकर मरीजों के इलाज के लिए कुल 7100 बेड हैं। इन अस्पतालों की ओपीडी में एक साल के भीतर लगभग 68 लाख 21 हजार रोगियों का इलाज किया जाता है। इस तरह प्रतिदिन इन अस्पतालों के ओपीडी में औसतन 21,300 मरीजों का इलाज किया जाता है। अस्पताल में  लाखों मरीजों का अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जाता है। जबकि करीब डेढ़ लाख मरीजों की  सर्जरी होती है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups