विनय दूबे
भायन्दर। ठाणे(ग्रामीण) व पालघर जिले का विभाजन करने के बाद 1 अक्टूबर 2020 को मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय की स्थापना की गई, वर्तमान में mbvv पुलिस आयुक्तालय में १ हजार ७३५ पुलिस कर्मचारी एवं ३५८ अधिकारी कार्यरत है वहीं तक़रीबन १ हजार ६४ पद रिक्त भी है, मीरा भायंदर से लेकर विरार तक की जनसंख्या के हिसाब से पुलिस आयुक्तालय को मनुष्य बल और वाहन की कमी हमेशा खलती है, फिलहाल आयुक्तालय के पास जरुरत के हिसाब का सिर्फ ३५% अर्थात ९० वाहन ही उपलब्ध है, पुलिस आयुक्तालय की मांग को पूरा करते हुए जिला नियोजन समिति ने ५ करोड़ १० लाख की निधि मंजूर की है, जिसके आधार पर महिंद्रा मोटर्स की बोलेरो (Mahindra Motors Bolero) व सुजुकी की एर्टिगा (suzuki ertiga) व आरोपियों के लिए जाली युक्त वैन खरीदा जायेगा, नए वाहनों के समावेश के साथ ही आयुक्तालय के पास कुल १३८ वाहन हो जाएंगे। गौरतलब है की शासन ने mbvv पुलिस आयुक्तालय के लिए २७८ वाहन मंजूर किया है, जल्द ही बाकी १४० गाड़ियां भी मिल जाएंगी ऐसी जानकारी आयुक्तालय (उपायुक्त ) प्रकाश गायकवाड (Prakash Gaikwad) ने दी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jan 09 , 2024, 08:15 AM