मुंबई में  छत्रपति शिवाजी महाराज पारंपरिक खेल महाकुंभ का आयोजन

Tue, Jan 09 , 2024, 07:54 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पारम्परिक खेल को बढ़ावा और युवाओं को प्रोत्साहन करने के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन 
मुंबई में 27 स्थानों पर प्रतियोगिता का आयोजन 
सरकार और मनपा मिलकर करेंगे खेल प्रतियोगिता का आयोजन 
मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने दी जानकारी 
महानगर संवाददाता 
मुंबई।
राज्य के  पारंपरिक खेल को बढ़ावा और युवाओं में जागरूकता  फ़ैलाने के लिए सरकार और मुंबई मनपा मिलकर  छत्रपति शिवाजी महाराज पारंपारिक खेल महाकुंभ (Chhatrapati Shivaji Maharaj traditional game Mahakumbh) का आयोजन करेगी। मंगलवार को  आयोजित पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए राज्य के कौशल विकास, रोजगार और मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) ने यह जानकारी दी.लोढ़ा ने बताया की  यह खेल महाकुम्भ छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक को 350 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर  प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पालकमंत्री  ने कहा कि 26 जनवरी से यह खेल प्रतियोगिता की शुरुआत  जबकि 19 फ़रवरी तक चलेगी इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे जबकि समापन के लिए केंद्रीय खेल और युवा मंत्री अनुराग ठाकुर को आमंत्रित किया गया है.लोढा ने बताया की इस खेल प्रतियोगिता का कार्यक्रम पूरे मुंबई के आयोजन किया जाएगा इसके लिए 27 मैदान बुक किया गया है.मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि पारंपरिक शिवकालीन खेलों को प्रोत्साहित करने, युवाओं को देशी खेलों में रुचि बढ़ाने, पारंगत खिलाड़ियों एक स्थान प्रदान करने के  उद्देश्य से खेल प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजन किया गया है. लोढ़ा ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि देशी खेलों का अनन्य महत्व है, लेकिन इस डिजिटल युग में इसे महत्वपूर्ण बनाए रखने का समय आ गया है। मोबाइल फोन और वीडियो गेम्स में सुख मानने वाले युवाओं को देशी खेलों की ओर आकर्षित करने के लिए कदम उठाना चाहिए। हमें अपने देश के लिए शारीरिक और मानसिक दृष्टिकोण से सशक्त पीढ़ी बनाने का दायित्व है। शिवकालीन पारंपारिक देसी खेलों के माध्यम से हमें अपनी भारतीय सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए क्रीडा महाकुंभ में बड़ी संख्या में भाग लेना चाहिए इस खेल  महाकुंभ में 16 खेल प्रतियोगिताएं और 4 खेल प्रकारों में प्रत्यक्ष आयोजन किया जाएगा, जिसमें सामान्य: 10-12 लाख युवा प्रतिभा होने की उम्मीद है। मुंबई उपनगर में होनेवाले इस देसी क्रीडा महाकुंभ का आयोजन पहली बार हो रहा है और इसके लिए महाराष्ट्र सरकार और मुंबई महापालिका के संयुक्त सहयोग में क्रीडा भारती संस्थान का भी समर्थन है। इसके लिए मुंबई पुलिस, मुंबई विद्यापीठ, भी सहयोग करेंगे। इस खेल महाकुंभ में लेझीम, लागोरी, लंगड़ी, कबड्डी, कुश्ती, मल्लखांब, पंजा लड़ाई, दंड बैठक, दोरीच्या उड़ा, पावनखिंड दौड़ (मैराथन), फुगड़ी, ढोल ताश, विटी दांडू, या सारे खेलों का आयोजन होगा। यह प्रतियोगिता सभी आयु समूहों के लिए है और स्कूल/कॉलेज के छात्र  सहभागी होंगे।


मुंबई उपनगर के 1146 स्कूलों में आयोजित होगी 'मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जीवन चरित्र प्रतियोगिता'
 मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) ने  कहा कि श्रीराम के जीवन पर आधारित स्कूल प्रतियोगिता 10 जनवरी से शुरू होगी। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राणप्रतिष्ठापना (consecration) हो रही है, जो हमारे देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। तदनुसार, हमारी अगली पीढ़ी को श्री रामचन्द्र के अनुकरणीय व्यक्तित्व, उनके कौशल और रामराज्य से अवगत कराने के लिए पालकमंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की अवधारणा के साथ 10 से 17 जनवरी 2024 तक 'मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जीवन चित्र प्रतियोगिता' का आयोजन किया जा रहा है।मुंबई उपनगर के 1146 स्कूलों में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जीवन चरित्र प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, कविता लेखन प्रतियोगिता व नाटक प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। श्रीराम सर्व समाज के लिए आदर्श हैं। राम ने सदैव अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन किया। उनका आदर्श आज भी है । भाई-भाई के प्यार की तुलना राम-लक्ष्मण से करते हैं। श्री राम राजधर्म का पालन करने वाले एक कुशल शासक थे।  इस प्रतियोगिता के कारण बच्चों को निबंध, कविता, ड्राइंग, नाटक करते समय ये सारी बातें पता चलेंगी। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups