लोकसभा चुनाव को लेकर मुंबई भाजपा ने की चुनाव समिति की घोषणा 

Tue, Jan 09 , 2024, 07:17 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

36 समिति में प्रमुख और सहप्रमुख की नियुक्ति 
मुंबई भाजपा अध्यक्ष शेलार के नेतृत्व में समिती करेगी काम 
समिति में अतुल भातखलकर को बड़ी जवाबदारी कई महत्वपूर्ण समिति प्रमुख की  जिम्म्मेदारी 
मुंबई की सभी 6 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य
पूर्व मंत्री प्रकाश मेहता और राज पुरोहित को समिति में स्थान  
महानगर संवाददाता 
मुंबई।
केंद्र और राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Elections) की तैयारी में जोर -शोर जुट गई. इसी कड़ी में लोकसभा चुनाव को लेकर मुंबई भाजपा ने चुनाव समिति की घोषणा की है.इस समिति में कुल 36 विभाग प्रमुख और सहप्रमुख की नियुक्ति की गई है.चुनाव समिति के कार्यो के दम पर मुंबई की सभी 6 लोकसभा सीटों को जीतने का भाजपा ने लक्ष्य रखा है.मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के नेतृत्व में घोषित चुनाव समिति के प्रमुख और सहप्रमुख को अलग-अलग जवाबदारी दी गई है.जो चुनाव में महायुति के उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए काम करेंगे।मुंबई भाजपा की चुनाव समिति का अध्यक्ष आशीष शेलार जबकि  संयोजक विधायक अतुल भातखलकर,सहसंयोजक महामंत्री संजय उपाध्याय,अमित सातम, सुनील राणे और योगेश सागर को बनाया गया है.इसी  चुनाव में सरकार के योजनाओं और पार्टी संगठन के प्रचार -प्रसार (विज्ञापन) का प्रमुख विधायक अतुल भातखलकर (Atul Bhatkhalkar) बनाया गया है.प्रत्येक चुनाव में पार्टी की घोषणा पत्र महत्वपूर्ण होती है  लोकसभा चुनाव में भाजपा ने घोषणा पत्र की तैयारी करने के लिए बड़ी टीम बनाई है इसमें विधायक अमित साटम को घोषणा पत्र का संयोजक जबकि प्रवीण दरेकर,राम कदम,पराग अलवणी,विधायक राजहंस सिंह और पूर्व नगरसेवक दिलीप पटेल को सहप्रमुख नियुक्त किया है.इसी प्रकार चुनाव में लगने वाले संसाधन का प्रमुख मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha), सहसंयोजक विधायक पराग शाह और प्रसाद लाड को बनाया गया है,बूथ प्रमुख की जवाबदारी योगेश सागर,जबकि सहप्रमुख विनोद शेलार,जितेंद्र राउत और सुहास आडीवरेकर दी गई है.चुनाव में होने वाले भाषण को तैयार करने के लिए बनाई गई समिति का प्रमुख विधायक सुनील राणे और सहप्रमुख प्रभाकर शिंदे को बनाया गया है.लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई भाजपा द्वारा घोषित की गई समिति में एक बार फिर पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश मेहता को स्थान मिला है.प्रकाश मेहता को विस्तारक योजना का प्रमुख और संजय उपाध्याय को सहप्रमुख बनाया गया है.चुनाव कार्यालय विनायक कामथ,कॉल सेंटर  रश्मि मिररचंदाणी,कार्यालय प्रबंधन दिनेश जगताप,चुनव में देश और प्रदेश से चुनाव प्रचार के लिए आने वाले नेता और मंत्री को रिसीव करना उन्हें एयरपोर्ट पर छोड़ने की शिष्टाचार विभाग की जवाबदारी संतोष पांडेय को दी गई है.मीडिया प्रमुख निरंजन शेट्टी जबकि मीडिया सम्पर्क प्रमुख श्वेता परुलेकर और सहप्रमुख उदय प्रताप सिंह को बनाया गया है.चुनाव में डिजिटल विभाग की जिम्मेदारी विधायक मिहिर कोटेचा,न्यायिक विभाग विवेकानंद गुप्ता,साहित्य सामग्री प्रसाद भिड़े,चुनाव में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहन का प्रमुख शुभांसु दीक्षित,जबकि हिसाब -किताब रखने की जवाबदारी किरीट भंसाली को दी गई है.इसी प्रकार हाई टेक सोशल मीडिया का प्रमुख पतिक कर्पे,झोपड़पट्टी संम्पर्क प्रमुख आर.डी.यादव, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी को सामाजिक सम्पर्क अभियान का प्रमुख जबकि विशेष सम्पर्क (व्यवसायी और सामाजिक) का प्रमुख पूर्व मंत्री राज के पुरोहित को बनाया गया है ऐसे कई और समिति  की घोषणा की गई है जो लोकसभा चुनाव के लिए काम करेगी। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups