Corona JN1 variant: मुंबई में कोरोना के  जेएन1 वेरिएंट का बढ़ा खतरा, मुंबई में मिले 22 मरीज

Mon, Jan 08 , 2024, 09:12 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

राज्यभर में जेएन वेरिएंट के 250 मरीज
मुंबई:
कोरोना के नए जेएन1 वेरिएंट का प्रकोप मुंबई में भी बढ़ता दिखाई दे रहा है। मुंबई में ओमीक्रॉन के उपप्रकार जेएन1 वेरिएंट (JN1 variant) के 22 मरीज पाए गए हैं।  मनपा प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग ने 34 कोरोना (corona) संक्रमित मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे थे।  जिनमे 22 नए जेएन1 वेरिएंट के मरीज मिले हैं। राज्य में जेएन 1 वेरिएंट के कुल  250 मरीज मिल चुके हैं। मुंबई में पाए गए सभी मरीज दिसंबर महीने एक है जिनमे अधिकांश ठीक भी हो गए है। 
पिछले तीन साल से कोरोना की मार झेल रहे मुंबईकरों पर ओमीक्रॉन (omicron) के उपप्रकार  जेएन 1  वेरिएंट का संकट मंडराने लगा है. राज्य के कई जिलों में जेएन 1 के मरीज बड़ी मात्रा में मिले लेकिन मुंबई इसका प्रमाण नहीं दिखाई दिया था।  मनपा प्रशासन  द्वारा  कोरोना मरीजों की जीनोम सिक्वेंसिंग के तहत जाँच  किए  जाने के बाद मुंबई में मरीजों की संख्या का पता चल पाया है।  मनपा ने पिछले महीने दिसंबर आखिर तक कुल 34 सैंपल जांच के लिए भेजे थे जिसमें 22 सैम्पल जेएन1 वेरिएंट पाए गए।  इस 22 सैंपल में दो मुंबई के बाहर और एक सैम्पल दो बार हुआ है इससे मुंबई में कुल 19 मरीज ही  जेएन1 के है। इन मरीजों के साथ राज्य में इस  नए जेएन 1 प्रकार के मरीजों की संख्या 250 तक पहुंच गई है। मनपा  स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि मुंबई में पाए गए 22 नमूनों में से दो मुंबई के बाहर के थे और एक नमूना डुप्लिकेट था। जिन मरीजों में जेएन1  के लक्षण मिले है उन  19 मरीजों में हल्के लक्षण हैं। इसमें कई मरीज तो कोरोना से ठीक भी हो गए है। 19 में से 8 महिलाएं और 11 पुरुष थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups