जापानी तकनीक से पानी  की रिसाव को रोकेंगी मनपा, 700 एमएलडी पानी रोजाना होता है बर्बाद

Mon, Jan 08 , 2024, 09:02 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : जलापूर्ति करने वाली पाइप लाइनों से होने वाले पानी के रिसाव (water leakage) को रोकने के लिए मनपा ने जापानी तकनीक का उपयोग करने का निर्णय लिया है। मनपा ने जापान की सेंसर बेस्ड डिडक्शन सेंसर (based deduction sensor) तकनीक का उपयोग कर पानी के रिसाव को रोकेगी। जापानी सेंसर (Japanese censor) से यह  पता लगाया जाएगा  कि पाइपलाइन में कहा लीकेज है। जिससे उसकी मरम्मत करने में आसानी होगी। मनपा का मानना है कि इससे रोजाना होने वाले  700 एमएलडी पानी के रिसाव पर रोक लगेगी। मनपा के एक अधिकारी ने बताया कि जापानी तकनीक इस्तेमाल कर पानी की बर्बादी हो रोकना है। जापानी तकनीक से बने डिडक्शन इक्यूपमेंट को लगाकर रात के समय लीकेज की समस्या का पता लगाया जाएगा। जिसके बाद उसकी मरम्मत करने में आसानी होगी।
 अधिकारी ने बताया कि अभी जब लीकेज ( water leakage) का पानी निकल कर बाहर आता है तब हमें पता चलता है कि यहां पाइप लाइन में लीकेज हो गया है। लेकिन सेंसर बेस्ड टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने पर यह जानकारी शुरुआत में ही मिल जाएगी। इससे लीकेज को बढ़ने से रोकने में मदद मिलेगी। इसके लिए सेक्टर वाइज डिडक्शन यूनिट स्थापित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मनपा के जल विभाग द्वारा मुंबई के लोगो को जलापूर्ति करने के लिए मुंबई में 380 किमी पाइपलाइन का जाल बिछाया गया है। मुंबई में बिछाई गई पाइप लाइन ज्यादातर पाइपलाइन ब्रिटिश कालीन है। पुरानी पाइप लाइन से होने वाले रिसाव से रोजाना 700 से 900 एमएलडी पानी बह जाता है। मुंबई में कुल होने वाली जलापूर्ति का 25 से 30 प्रतिशत पानी बह जाता है।  जो की मुंबई के लोगो के लिए बड़ा नुकसान है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups