सीनियर सिटीजन महिला ने की आत्महत्या, नौवें महले से लगाई छहलांग

Mon, Jan 08 , 2024, 08:24 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : समता नगर (Samta Nagar) स्थित एक टॉवर के नौवें महले से कूदकर एक सीनियर सिटीजन द्वारा आत्महत्या (suicide) करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक आत्महत्या करनेवाली महिला का नाम मंगला प्रवीण राठौड़ (Mangala Praveen Rathod) (60) है। समता नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला अपने पति, तीन बच्चों और बहू के साथ रहती थी। एडीआर के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। इससे पहले रविवार को एक व्यक्ति ने की खुदकुशी की थी। शिवड़ी में एक 26 वर्षीय व्यक्ति ने एक इमारत की 21वीं मंजिल से कूदकर दुखद रूप से अपनी जान दे दी थी। आत्महत्या करनेवाले शक्ख का नाम अभिनव अनिल कुमार सपेरे (26) है। सपेरे शिवड़ी के टीजी रोड पर दोस्ती फ्लेमिंगो के स्काई फ्लेमा ए विंग की 21वीं मंजिल पर अपने दो दोस्तों के साथ रहता था। आरएके पुलिस ने मामले में एडीआर दर्ज किया था। जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups