22 जनवरी को मुंबई के घर घर में मनाई जाएगी दिवाली

Mon, Jan 08 , 2024, 08:06 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई की जनता को दिए जलाने के लिए डी.पी सी.से मिले फंड 
जिला नियोजन समिति की बैठक में पालक मंत्री लोढ़ा से  तिवाना की मांग 
लोढ़ा ने तिवाना को दिया आवश्वासन 
महानगर संवाददाता 
मुंबई।
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा (consecration of life of Lord Ram) के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देश की जनता से दिवाली मनाने और घर में दिया जलाने की अपील की है. इसी कड़ी में मुंबई उपनगर की  जनता को सरकार दिया उपलब्ध कराएं।सोमवार को राज्य के कौशल विकास और मुंबई उपनगर जिला के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) की अध्यक्षता में मुंबई उपनगर जिला नियोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। समिति के सदस्य और मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना ने बैठक में ऐसी मांग की है.तिवाना ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन  देशवासियों से पीएम मोदी ने श्री राम ज्योति जलाने का आग्रह किया है। इसलिए मुंबई उपनगर के निवासियों को श्री राम ज्योति जलाने के लिए दीए जिला नियोजन समिति की तरफ से  फंड मुहैया कराए जाएं  मुंबई के कुंभार  या महिला बचत गट के माध्यम से जनता को दीप  उपलब्ध कराई जाए। तेजिंदर सिंह तिवाना ने उपनगर के इस मांग को  पालक मंत्री लोढ़ा ने गंभीरता पूर्वक लिया है विचार किए जाने की बात कही है.
 तिवाना ने कहा कि विगत 500 वर्षों के पश्चात हम सनातनी हिंदुओं के आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी अयोध्या के अपने गर्भगृह में विराजमान होंगे। प्रभु श्री राम जी को उनके जन्म स्थान पर विराजमान करने के लिए इन 500 वर्षों में हमारे सनातनी हिंदुओं ने कड़ा संघर्ष करते हुए लाखों की संख्या में बलिदान दिया है। यह हम सभी का परम सौभाग्य है कि हमारे आंखों के सामने ही मंदिर भी बन रहा है और आने वाले 22 जनवरी 2024 के दिन हमारे आराध्य की मूर्ति को उनके जन्म स्थान पर स्थापित किया जाएगा। इस हर्षोल्लास में किसी भी तरह की बाधा न आए और लोगों को आसानी से दिया की उपलब्धता सुनिश्चित हो इसलिए यह मांग की गई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups