life story of shri ram: मनपा स्कूलों में कल से प्रभु श्री राम की जीवन गाथा पर होगी स्पर्धा

Mon, Jan 08 , 2024, 07:31 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

समाजवादी ने मनपा स्कूलों को भगवाकरण करने का लगाया आरोप
मुंबई।
राज्य के कैबिनेट मंत्री और मुंबई उपनगर के पालक मंत्री के निर्देश पर मनपा प्रशासन ने मनपा स्कूलों में निबंध ,चित्रकला और कविता लेखन आदि का स्पर्धा रखने का निर्णय लिया है। मनपा प्रशासन के निर्णय का समाजवादी पार्टी विधायक रईस शेख ने नाराजगी जताई है उन्होंने आरोप लगाया है कि मनपा स्कूलों को भगवाकरण किया जा रहा है।
बता दे कि 22 जनवरी को  अयोध्या में  प्रभु श्री राम का प्राण प्रतिष्ठान (Prabhu Shri Ram's life establishment) किया जाएगा । भाजपा विधायक और मुंबई उपनगर के पालक मंत्री ने मनपा स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चो में  प्रभु श्री राम पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्देश दिया था।  लोढ़ा ने स्कूली बच्चो में प्रभु रामचंद्र के जीवन चरित्र की गाथा की जानकारी बच्चो को भी मिले बच्चों में भी प्रभु रामचंद्र के प्रति  जिज्ञासा बढ़ाने के लिए बच्चो के बीच 'मर्यादापुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जीवचरित्र' विषय पर निबंध, चित्रकला, कविता लेखन और नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन करने की मांग राखी थी। मनपा प्रशासन ने 10 जनवरी से मनपा स्कूलो में इस तरह का स्पर्धा आयोजन करने का निणर्य लिया है। यह प्रतियोगिता 17 जनवरी तक मनपा स्कूलों में चलेगी। मनपा प्रशासन ने प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए परिपत्रक निकाला है और स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि इस तरह आयोजना करे। मनपा प्रशासन द्वारा प्रभु श्रीराम पर प्रतियोगिता आयोजित करने पर नाराजगी जताई है उन्होंने ने मुख्यमंत्री एकनार् शिंदे को पत्र लिखकर विरोध जताया है और प्रतियोगिता आयोजन पर रोक लगाने की मांग करते हुए कोर्ट में जाने की धमकी दी है। रईश शेख ने कहा है कि मनपा स्कूलों में आठ भाषाओ में बच्चो को शिक्षा दी जाती है। जिसमे हिंदी उर्दू मराठी सहित तेलगू और कन्नड़ भाषा  बच्चे पढ़ाई करते है बच्चो पर एक धर्म को लादना  इस तरह ठीक नहीं।  पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा की  स्कूली जीवन में विद्यार्थियों को विभिन्न महापुरुषों, विभिन्न ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में किताबों और कहानी के माध्यम से जानकारी दी जाती है।यही कारण है कि विभिन्न चीजों और ऐतिहासिक क्षणों का बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह बच्चो के उनके आगे के कार्यो में  काम आता है। लोढ़ा ने कहा  कि इस प्रतियोगिता का आयोजन इसलिए किया जा रहा है ताकि छात्र भगवान श्री रामचन्द्र के आदर्श व्यक्तित्व के बारे में जान सकें.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups