Mumbai Crime : रक्षक बनें भक्षक! आठ महिला पुलिस कांस्टेबलों से उनके वरिष्ठ अधिकारियों ने रेप कर बनाया वीडियो 

Mon, Jan 08 , 2024, 10:43 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई. पुलिस समाज की रक्षा (protect the society) के लिए काम करती है। हालाँकि, अगर यही पुलिसकर्मी भक्षक (policemen become predators) बन जाएँ तो क्या होगा? ऐसी ही एक सनसनीखेज और उतनी ही चौंकाने वाली घटना मुंबई पुलिस फोर्स के नागपाड़ा मोटर ट्रांसपोर्ट डिवीजन (Nagpada Motor Transport Division) से सामने आई है। मोटर ट्रांसपोर्ट विभाग में कार्यरत आठ महिला पुलिस कांस्टेबलों (women police constables) ने आरोप लगाया है कि तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कई दिनों से उनके साथ बलात्कार कर रहे हैं।
इन महिला कांस्टेबलों के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस संबंध से महिला सिपाही गर्भवती हो गई तो उसे गर्भपात कराने के लिए भी मजबूर किया गया। पीड़ित महिला पुलिसकर्मियों ने अपने शिकायती आवेदन में आरोप लगाया है कि इन अधिकारियों ने उनके साथ बार-बार सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया है। अब ये अधिकारी विडिओ वायरल करने की धमकी भी दे रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups