Indian passport: विदेशी ने बनवाया भारतीय पासपोर्ट, फर्जी प्रमाणपत्र हांसिल कर धोखाधड़ी

Sun, Jan 07 , 2024, 09:14 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : विदेशी नागरिक द्वारा भारतीय पासपोर्ट (Indian passport) बनाये जाने के मामले में आज़ाद मैदान पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज किया है। पणजी में नकली पासपोर्ट की जानकारी सामने आने पर पासपोर्ट जब्त हो गया। इसके बाद असली पासपोर्ट रिन्युअल करने के चक्कर में आरोपी फंस गया। पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में फ्रांसिस एग्नेलो दासिल्वा नामक आरोपी पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र हांसिल कर पासपोर्ट प्राप्त किया था। उसके पास दो भारतीय पासपोर्ट मिले जिसमें अलग अलग जन्म प्रमाण पत्र लगाया गया था। आरोपी ने पासपोर्ट रिन्यूल के लिए पणजी में एप्लिकेशन किया था। लेकिन पासपोर्ट विभाग को पता चल गया कि आरोपी के पास दूसरा भी पासपोर्ट है जिसे फर्जी दस्तावेज के आधार पर हांसिल किया गया है। इस वजह से विभाग ने पासपोर्ट जब्त कर लिया। चुकी उसका पासपोर्ट जब्त हो गया था इस वजह से उसे उसका पासपोर्ट रिन्यू करवाने के लिए अप्लीकेशन करना पड़ा जिसमें फर्जी पासपोर्ट का खुलासा हुआ और अधिकारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया गया। 

तंजानिया का नागरिक है आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी तंजानिया का नागरिक (tanzanian citizen) है उसका जन्म तंजानिया के दार इस सलाम नामक जगह पर 1959 में हुआ था। इसके बाद 1969 में पासपोर्ट लेकर अधिकारिक तौर पर भारत में आया। इसके बाद वह यहीं रहने लगा और समय समय पर उसे रिन्यू करवाने लगा था। लेकिन बाद में उसने उसने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाकर भारतीय पासपोर्ट बनवाया अजर एक बार उस पासपोर्ट पक़र विदेश भी जाकर आया है। मामले की अधिक जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।  

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups