सिमकार्ड हैक कर निकाल लिए 90 लाख, ग्वालियर से गिरफ्तार हुआ ठग

Sun, Jan 07 , 2024, 09:03 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : दक्षिण साइबर सेल पुलिस ने रविवार को साइबर धोखाधड़ी मामले में शामिल होने के आरोप में मध्य प्रदेश से एक 20 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार (Arrested) किया है। आरोपी और उसके साथियों ने शिकायतकर्ता का सिम हैक (simcard hack) कर उसके खाते से 90 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। साइबर पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहनेवाले मुकुल आश्रम सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता पेडर रोड के रहनेवाले महेश झावर (62) को अपनी धोखाधड़ी का शिकार बनाया था। झावर स्टॉक मार्केट और कंस्ट्रक्शन का व्यवसाय करते हैं, उन्होंने दक्षिण मुंबई साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल नंबर उनके बैंक खाते से लिंक है, जिस पर अचानक उन्हें मैसेज आया कि उनके बैंक खाते से 90 लाख रुपये निकाले गए हैं।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके बैंक खाते से 5 बार में 90 लाख रुपये दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। पुलिस सूत्र के अनुसार, झावर अपने कार्यालय में थे जब उन्हें संदेश मिला कि उनके बैंक खाते से पैसे काट लिए गए हैं। झावर ने तुरंत अपना अकाउंट हैंडल करनेवाले कर्मचारी को फोन किया और उससे इस बारे में जानकारी मांगी। फिर कर्मचारी ने बैंक मैनेजर को फोन किया तब पता चला कि झावर के बैंक खाते से 90 लाख रुपये (90 lakh rupees) निकाल लिए गए हैं।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और पाया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता का सिम कार्ड हैक कर लिया था और बैंकिंग उद्देश्यों के लिए जारी किए गए ओटीपी का इस्तेमाल पैसे ट्रांसफर करने के लिए किया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में मनी ट्रेल की जांच करते समय पुलिस को सिंह की जानकारी मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अपराध में शामिल उसके सहयोगियों की तलाश की जा रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शिकायतकर्ता का मोबाइल सिम कितने समय के लिए निलंबित था और वह इसका उपयोग नहीं कर सका और यह कैसे किया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups