सिंह साहब द राइजिंग को मिला 11 अवार्ड, माई प्राइड ऑफ
भोजपुरी सहित निशांत उज्जवल की 3 फिल्मों को मिले 18 अवार्ड

भोजपुरी सिने अवार्ड 2024 में रामसखी रामनिवास सिंह फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड की पहली फिल्म 'सिंह साहब द राइजिंग' को सर्वाधिक 11 अवार्ड मिले, आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ ' अभिनीत और रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट निशांत उज्जवल निर्मित फिल्म 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' को आठ, 'दाग एगो लांछन' को साथ व 'विवाह -3' को तीन अवार्ड मिले। 'सिंह साहब द राइजिंग' को बायोपिक श्रेणी में बेस्ट फिल्म का अवार्ड निर्मात्री गीता सिंह ने सांसद अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के हाथों हासिल किया।

इसी श्रेणी में 'सिंह साहब द राइजिंग' (Singh Saheb The Rising) के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड धीरज पंडित को, बेस्ट एक्टर का अवार्ड देव सिंह, एक्ट्रेस का अवार्ड अंजना सिंह, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड सुशील सिंह, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड बीणा पांडेय को, बेस्ट स्टोरी का अवार्ड शुभम सिंह को, बेस्ट लिरिसिस्ट का अवार्ड मुसाफिर जौनपुरी को, बेस्ट ड्रेस डिजाइनर का अवार्ड रिया सिंह को। 'सिंह साहब द राइजिंग' के लिए संतोष पहलवान और उदय भगत को भी अवार्ड से नवाजा गया। वहीं 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' ( My Pride of Bhojpuri) का जलवा इस अवार्ड में खूब देखने को मिला है। इस फिल्म को भोजपुरी सिने अवार्ड 2024 में सर्वश्रेठ फिल्म चुना गया,जबकि इस फिल्म के लिए सुपर स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। श्रीराम की नगरी अयोध्या में आयोजित अयोध्या महोत्सव के दौरान हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली प्रेस की सर्वाधिक पढ़ी जाने वाली पत्रिका 'सरस सलिल' के द्वारा आयोजित भोजपुरी सिने अवार्ड 2024 का रंगारंग आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' के लिए बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा, बेस्ट फिल्म 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' के लिए निशांत उज्जवल, ज्योति देश पांडेय और आल टाइम बेस्ट सक्सेसफुल पी आर ओ का अवार्ड रंजन सिन्हा के साथ बेस्ट म्यूजिक का अवार्ड अभय सिन्हा की कंपनी यशी फिल्म्स को चुना गया। वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे रहीं, जिन्हें फिल्म 'दाग एगो लांछन' के लिए इस अवार्ड से नवाजा गया। बेस्ट डिस्ट्रीब्युटर का अवार्ड भी निशांत उज्जवल को मिला। अवार्ड में निशांत उज्ज्वल की माई प्राइड ऑफ भोजपुरी, दाग एगो लांछन और विवाह 3 छाई रही, जिसे कुल 18 अवार्ड मिले।

इससे पहले 'सरस सलिल' अवार्ड 2024 ('Saras Salil' Award 2024) का शुभारंभ नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राज्य सूचना आयुक्त लखनऊ, उत्तर प्रदेश के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस दौरान अयोध्या महोत्सव मंच के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव, दिल्ली प्रेस के भानु प्रकाश राणा और बृहस्पति कुमार पांडेय, संयोजक विवेक पांडेय, जनार्दन पांडेय मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर बॉलीवुड से भोजपुरी में डेब्यू करने वाले राहुल शर्मा को बेस्ट डेब्यू एक्टर और विक्रांत सिंह को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला, जबकि लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से कुणाल सिंह नवाजे गये।


अवार्ड लिस्ट
सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड 2024



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 05 , 2024, 08:38 AM