Delhi: द्वारका में पुलिस की बड़ी सफलता, इंटरस्टेट शराब तस्कर गिरफ्तार

Thu, Mar 19 , 2026, 02:49 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ( Delhi police) ने गुरुवार को अवैध शराब (Alcohol) के एक अंतरराज्यीय आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार कर राष्ट्रीय राजधानी में लाई जा रही अवैध शराब की एक बड़ी खेप जब्त की है। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय मोहम्मद नौशाद (22-year-old Mohammad Naushad) के रूप में हुई है, जो इंदर पुरी का निवासी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह अभियान द्वारका जिले की वाहन चोरी रोधी दस्ते (एएटीएस) द्वारा "नशा पर लगाम, देश को सलाम" अभियान के तहत चलाया गया, जिसका उद्देश्य मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध शराब के प्रचलन पर अंकुश लगाना है।
द्वारका के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि तकनीकी निगरानी से मिली विशिष्ट सूचना के आधार पर पुलिस दल ने नौ मार्च की रात श्याम विहार रोड के पास एक पिकअप वाहन को रोका। पुलिस ने बताया, "इस मामले की जांच 10 दिनों तक चली और पूछताछ के बाद उसे गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।"
अधिकारी के अनुसार वाहन चला रहे आरोपी को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे तुरंत पकड़ लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने 50 कार्टन जब्त किए जिनमें 2,500 क्वार्टर शराब थी, जिन पर हरियाणा में बिक्री के लिए लेबल लगा था, जो दिल्ली में अवैध वितरण का संकेत देता है।
परिवहन के लिए इस्तेमाल किया गया वाहन शराब के साथ जब्त कर लिया गया है। डीसीपी ने बताया, "नजफगढ़ पुलिस स्टेशन में दिल्ली उत्पाद शुल्क अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।"
उन्होंने कहा, "यह अभियान अवैध शराब और नशीले पदार्थों के लंबे समय से चले आ रहे खतरे को खत्म करने के लिए जिला पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।" उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आपूर्ति नेटवर्क को ध्वस्त करने और सख्त प्रवर्तन सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
श्री सिंह ने पुष्टि की है कि आरोपी का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। अधिकारी ने बताया, "इस मामले में खेप के स्रोत का पता लगाने और अंतरराज्यीय आपूर्ति श्रृंखला में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups