New Education policy: राज्य में प्रभावी ढंग से लागू किया जा रही है नई शिक्षा नीति -चंद्रकांत पाटिल 

Fri, Jan 05 , 2024, 08:26 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला 
महानगर संवाददाता 
मुंबई।
उच्च  व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने कहा कि राज्य में नई शिक्षा नीति (new education policy) को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है. इस संबंध में अधिक स्पष्टता प्राप्त करने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री,नीति आयोग,यूजीसी एनएएसी के साथ  समन्वय के बाद  उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से दिल्ली की तर्ज पर मुंबई विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर की  एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी। शुक्रवार को मंत्रालय में  उच्च शिक्षा विभाग की बैठक आयोजित की गई जिसमें राज्य के उच्च शिक्षा तकनीकी मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने यह जानकारी दी.  पाटिल ने कहा कि राज्य में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने नई शिक्षा नीति को लेकर विभिन्न पहल और नवीन योजनाएं लागू की हैं। इस नीति को प्रभावी ढंग से लागू करते समय अधिक स्पष्टता और अधिक जानकारी के लिए विभाग को नीति आयोग के साथ एक कार्य समूह बनाना चाहिए और अनुवर्ती कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य में मौजूदा समय में 200 ऐसे कॉलेज है जिसमे इंडियन नॉलेज सिस्टम (IKS) शुरू है  उसी के अनुरूप नई शिक्षा नीति को लागू करने का काम शुरू हो  गया है। चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि राज्य की नई शिक्षा नीति की ब्रांडिंग के लिए  मुंबई में एक सम्मेलन आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, मुंबई विश्वविद्यालय (Mumbai University) के सहयोग से विभिन्न  सेमिनार विश्वविद्यालयों में जानकारी,और भविष्य के उसकी क्या  योजनाएं,है ऐसे विभिन्न उपक्रम  के लिए  प्रदर्शनी और विभिन्न सत्र आयोजित की जानी चाहिए। ताकि राज्य  के उच्च शिक्षा विभाग की सकारात्मक छवि देशभर के विद्यार्थियों तक पहुंचे। पाटिल ने कहा कि अन्य सरकारी और निजी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों को विभिन्न विषयों पर दिन भर की कार्यशालाएं आयोजित करनी चाहिए ऐसे कार्यक्रम में पूरे देश के प्रतिष्ठित 10 राज्यों के विश्वविद्यालयों को आमंत्रित किया जाना चाहिए।

 सोशल मीडिया का हो अधिक इस्तेमाल 
 उच्च शिक्षा और तकनीकी मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि आज की दुनिया में डिजिटल और सोशल मीडिया का जमाना है ऐसे में देश भर के छात्रों को विद्यालय पहुंचने के लिए सोशल  मीडिया एक महत्वपूर्ण माध्यम है इसलिए राज्य के उच्च शिक्षा विभाग को तत्काल  वेब पोर्टल को अपडेट कर उसमें बदलाव करना चाहिए। चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि राज्य के विद्यालयों के विभिन्न प्रशिक्षण, विश्वविद्यालय पाठ्यक्रमों, योजनाओं और प्रयोगो की इकट्ठा जानकारी विश्वविद्यालय में ली जा सकती है। इसमें  हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, तमिल के साथ-साथ मराठी में भी तैयार किया जाना चाहिए। जिससे देशभर के सभी छात्र महाराष्ट्र के विश्वविद्यालयों से जुड़े रहेंगे। पाटिल ने उच्च शिक्षा विभाग के नाम एक्स-हैंडल बनाकर समय-समय पर सूचनात्मक सामग्री अपडेट करने के निर्देश दिया है. इस अवसर पर बैठक में  उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव विकास चंद्र रस्तोगी, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. शैलेन्द्र देवळणकर, तकनीकी शिक्षा निदेशक डॉ. विनोद मोहितकर, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा मिशन (रूसा) के निदेशक निपुण विनायक, उप सचिव अशोक मांडे,  मुंबई यूनिवर्सिटी के कुलपति  डॉ. रवींद्र कुलकर्णी, प्रो. वाइस चांसलर अजय भामरे, पुणे यूनिवर्सिटी के प्रो-वाइस चांसलर पराग काळकर आदि मौजूद थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups