nomadic tribe: घुमंतू जनजाति के लोगों के नाम अब वोटर लिस्ट में

Fri, Jan 05 , 2024, 08:10 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

० मुख्य चुनाव अधिकारी के जिला कलेक्टरों को आदेश
० राशन कार्ड के लिए 15 जनवरी से विशेष अभियान
महानगर संवाददाता

मुंबई। राज्य में लगातार घूमने वाले भटक्या विमुक्त (घुमंतू) श्रेणी के नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज किए जाएंगे, साथ ही उनके राशन कार्ड तैयार करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी की है।राज्य में खानाबदोशों को न्याय दिलाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी और महायुति सरकार से इस संबंध में मांग की थी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने मुख्य चुनाव अधिकारी से भटक्या विमुक्त जनजाति के नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने की मांग करते हुए कहा था कि इससे लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने भटक्या विमुक्त वर्ग के मतदाताओं का पंजीयन करने के लिए विशेष अभियान चलाने का अनुरोध किया था। इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया कि सतत पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत भटक्या विमुक्त जनजाति के छूटे हुए नामों को शामिल किया जाए। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
बावनकुले ने राज्य सरकार ने यह भी मांग की थी कि भटक्या विमुक्त जनजातियों के उत्थान के लिए गई योजनाएं चलाई जा रही है, लेकिन वे राशनकार्ड के अभाव में सरकारी योजनाओं विशेषकर खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ नहीं ले पाते। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार से उन्हें लाभ देने की मांग की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए राज्य के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने अधिसूचना जारी कर सभी जिला प्रशासन को 15 जनवरी से 14 मार्च के बीच विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राज्य में  अंत्योदय अन्न योजना व प्राधान्य कुटुंब लाभार्थी योजना चलाई जा रही है। इस योजना के लाभार्थियों का चयन करते वक्त क्रमश: 44 हजार रुपए और 59 हजार रुपए की वार्षिक आय सीमा तय की गई है। ऐसे में एक विशेष अभियान चलाकर भटक्या विमुक्त जनजाति के मापदंड पर फिट बैठने वाले लोगों को राशन कार्ड प्रदान किए जाएंगे।

      
महायुति सरकार का आभार: बावनकुले

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने कहा कि महायुति सरकार के इन दो निर्णयों के कारण भटक्या विमुक्ति जनजाति के लोग लोकतंत्र में मजबूती में भाग ले सकेंगे। साथ ही उन्हें केंद्र सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा। बावनकुले ने इन दोनों निर्णयों के लिए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ-साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छगन भुजबल को धन्यवाद दिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups