Cyber ​​crimes : सतर्कता के साथ सायबर अपराध को हम रोक सकते है- सोनू निगम 

Fri, Jan 05 , 2024, 07:19 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

विनय दूबे/भायंदर
मीरा भाईंदर (Mira-Bhayandar) शहर में लोगों के बीच साइबर अपराधों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए MBVV पुलिस आयुक्तालय के माध्यम से शहर के सभी इंस्टाग्राम कलाकारों के लिए, इंस्टाग्राम रील्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था,दो महीने चले इस प्रतियोगिता में शहर के लगभग 500 कलाकारों ने हिस्सा लिया था। MBVV पुलिस आयुक्तालय ने 4 जनवरी को लता मंगेशकर नाट्य गृह (Lata Mangeshkar Theater House) में इस प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा करते हुए विजेताओं में प्रथम पुरस्कार विकास गौतम को 21 हजार, द्वितीय पुरस्कार साहिल दलवी को 15 हजार,और तृतीय पुरस्कार भारत सिंह को 11 हजार रूपये और मानचिन्ह प्रदान किये। पुलिस कमिश्नर मधुकर पाण्डेय ने बताया की साइबर अपराध (Cyber ​​crimes) मुक्त समाज बनाने के लिए विजेता इंस्टाग्राम कलाकारों द्वारा समय समय पर शहर में जनजागरूकता अभियान चलाया जायेगा, साथ ही सायबर क्राइम से निपटने के लिए हम अपने सायबर सेल को विशेष तैयारी के साथ और अधिक सक्षम बनाएंगे। पिछले तीन सालों में हमने सायबर फ्रॉड (cyber fraud) के शिकार हुए पीड़ितों का लगभग सवा 3 करोड़ रूपये वापस उनके बैंक खातों में सुरक्षित जमा कराके उन्हें सायबर क्राइम से छुटकारा दिलाने में सफलता हासिल की है।

उक्त कार्यक्रम का आकर्षण मुख्य अतिथि देश के प्रसिद्ध गायक पद्मश्री सोनू निगम थे, उन्होंने कलाकारों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा की आज के इस आधुनिक युग में सायबर अपराध एक बहुत ही गंभीर व चिंताजनक विषय है पर थोड़ी सतर्कता के साथ हम इससे बच सकते है, शहर के लोगों में इस अपराध के प्रति जागरूकता जगाने के उद्देश्य से mbvv पुलिस आयुक्तालय ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups