मुंबई। शुक्रवार को मुंबई राकांपा के अध्यक्ष और पूर्व सांसद समीर भुजबल (Sameer Bhujbal) ने मुंबई राष्ट्रवादी कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित कर दी। नई जंबो कार्यकारिणी में 73 लोगों को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी में 15 उपाध्यक्ष, 19 महासचिव, 37 सचिव और 6 सह सचिव बनाए गए हैं। मुंबई ओबीसी सेल के अध्यक्ष पद पर बबन मदने की नियुक्ति की गई है।
भुजबल ने कहा कि हमने सभी घटकों को शामिल कर सर्वसमावेशक कार्यकारिणी घोषित की है। आगामी समय में कई और लोगों को इसमें शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अजित पवार के नेतृत्व में कई लोगों के काम करने की इच्छा है। विभिन्न चरणों में सभी को न्याय देने का प्रयास करते हुए मुंबई कार्यकारिणी में और भी लोगों को शामिल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुंबई राकांपा की तरफ से 7 जनवरी को षण्मुखानंद हाल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजित पवार, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष और सांसद प्रफुल्ल पटेल, प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे, मंत्री छगन भुजबल प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही राकांपा के सभी मंत्री, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 05 , 2024, 07:11 AM