मुंबई. शादियों का सीजन चल रहा है. आम नागरिक (common citizens) से लेकर बॉलीवुड में कई सितारे (stars in Bollywood) शादी के बंधन में बंध चुके हैं और कई आने वाले समय में शादी के बंधन में बंधनेवाले है.
.gif)
एक तरफ आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आइरा खान (Aira Khan) की शादी की धूम देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस की दूसरी शादी की चर्चा हो रही है.

नए साल की शुरुआत में एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने सबके सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया है. अदिति अब 37 साल की हैं जबकि सिद्धार्थ 44 साल के हैं. अदिति राव हैदरी पिछले काफी समय से ‘रंग दे बसंती’ फेम एक्टर सिद्धार्थ (Siddharth) को डेट कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के साथ एक रोमांटिक फोटो पोस्ट की.
सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के जन्मदिन की तस्वीरें पोस्ट की

अदिति ने हाल ही में सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के साथ एक रोमांटिक फोटो पोस्ट की.अदिति और सिद्धार्थ की इस फोटो पर फैन्स का भी प्यार बरस रहा है. दोनों ने इससे पहले एक-दूसरे के जन्मदिन पर तस्वीरें पोस्ट की थीं. कई लोगों के मन में ये सवाल भी है कि क्या ये दोनों जल्द ही जिंदगी का नया सफर शुरू करेंगे. सिद्धार्थ अदिति से सात साल बड़े हैं.
पहली शादी रही असफल

2021 में अदिति और सिद्धार्थ को फिल्म ‘महा समुद्रम’ के सेट पर प्यार हो गया. अदिति राव हैदरी की पहली शादी सत्यदीप से हुई थी. लेकिन अदिति ने शादी की खबर का खुलासा नहीं किया था. लेकिन तलाक के बाद दोनों का रिश्ता सबके सामने आ गया. सिद्धार्थ की शादी 2003 में हुई थी, लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई. 2007 में उनका तलाक हो गया.
कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है सिद्धार्थ का नाम

सिद्धार्थ का नाम पहले कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया था. सिद्धार्थ के साथ सामंथा रुथ प्रभु, सोहा अली खान और श्रुति हासन का भी नाम जुड़ा था. पिछले साल अदिति के 36वें जन्मदिन पर सिद्धार्थ ने उनके साथ एक खास तस्वीर पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं. दिल की राजकुमारी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘आपके सभी छोटे, बड़े और अनदेखे सपने सच हों.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jan 03 , 2024, 02:49 AM