Skin Care Tips: क्या आप नए साल की पार्टी के लिए चमकती त्वचा चाहते हैं? तो इस फेस पैक को जरूर ट्राई करें

Fri, Dec 29 , 2023, 12:29 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Glowing Skin Tips : हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा हर वक्त खूबसूरत दिखे (look beautiful)। खासकर जब कोई इवेंट हो तो चेहरे का ग्लो (glow of the face) बरकरार रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आप भी दमकती त्वचा पाना चाहती हैं तो हम आपको कुछ फेस पैक (face packs) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
दरअसल जब नया साल (New Year) आने वाला होता है तो लोग नए साल की पार्टियां आयोजित करते हैं। ऐसे में हर कोई किसी पार्टी में जाने से पहले अपने चेहरे को खूबसूरत दिखाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स ट्राई करता है। वैसे तो बाजार में कई रेडीमेड फेस पैक उपलब्ध हैं, लेकिन उनका असर ज्यादा समय तक नहीं रहता है।
ऐसे में कई लोग इन पैक्स का इस्तेमाल करने की बजाय घर पर बने फेस पैक्स पर ज्यादा भरोसा करते हैं। इसी वजह से आज हम आपको कुछ ऐसे पैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए कर सकते हैं।
दूध और हल्दी (milk and turmeric)


हल्दी और दूध में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं। अगर आप इस पैक का इस्तेमाल करेंगे तो आपका चेहरा भी चमक उठेगा। इसके लिए एक कटोरी में दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
दही और शहद(Yogurt and Honey)


सर्दियों में चेहरे की नमी बरकरार रखने के लिए शहद और दही का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप इस पैक का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो एक कटोरी में दही और शहद मिलाकर फेस पैक बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
पपीता और शहद (Papaya and Honey)


चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए पपीता और शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको पपीते को ब्लेंडर में पीसना होगा और इसमें थोड़ा सा शहद मिलाना होगा। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें, फिर क्रीम से मसाज करें। अंत में अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
नींबू और शहद(lemon and honey)


अगर आप इस पैक का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले नींबू के रस और शहद का मिश्रण बना लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक रखें, फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
चावल और बेसन(rice and gram flour)


यह पैक आपके चेहरे के काले घेरों को कम करने का काम करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको चावल का आटा लेना है और इसमें थोड़ा सा बेसन मिला लेना है. अब अंत में टमाटर का रस मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा चमक उठेगी.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups